फर्रुखाबाद में पुलिस ने छापामारी कर पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, पूर्व प्रधान के घर से होती थी सप्लाई, दो गिरफ्तार

पूर्व प्रधान दुलारे और कंपिल के गांव हरियापुर निवासी तुलाराम को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से एक देशी रायफल 315 बोर छह तमंचे 315 बोर एक तमंचा 12 बोर तथा अर्धनिर्मित तमंचे और उपकरण बरामद हुए। आरोपितों ने उन लोगों के नाम भी बताए हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:29 PM (IST)
फर्रुखाबाद में पुलिस ने छापामारी कर पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, पूर्व प्रधान के घर से होती थी सप्लाई, दो गिरफ्तार
पत्रकारों को जानकारी देते सीओ राजवीर सिंह गौर, पीछे खड़े आरोपित दुलारे, तुलाराम व पुलिस टीम।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कायमगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। सोमवार सुबह एक पूर्व प्रधान के घर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। इसमें पूर्व प्रधान सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहां रायफल और तमंचों सहित कई बने अर्धनिर्मित हथियार मिले। हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले पुर्जे व उपकरण आदि भी बरामद हुए हैं।

कायमगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर से सटे ग्राम चिलौली में पूर्व प्रधान के घर अवैध हथियारों का कारोबार चलता है। वहां असलहे बनाए जाते हैं व बाहर से भी लाकर बेचे जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने गांव चिलौली के मजरा प्रेमनगर में पूर्व प्रधान के घर छापा मारकर बने और अधबने हथियारों समेत फैक्ट्री पकड़ ली। पूर्व प्रधान दुलारे और कंपिल के गांव हरियापुर निवासी तुलाराम को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से एक देशी रायफल 315 बोर, छह तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा अर्धनिर्मित तमंचे और उपकरण बरामद हुए। आरोपितों ने उन लोगों के नाम भी बताए हैं जिन्हें अवैध हथियार बेचे हैं।

chat bot
आपका साथी