बांदा में पुलिस के पैरोकार की संदिग्ध हालात में मौत, पलटी होने के बाद नहीं ले पा रहा था सांस

27 वर्षीय अमजीत सरोज पुत्र बिहारी लाल निवासी पिपहराई मजरा रसूलपुर थाना पिपरी जिला कौशांबी की शुक्रवार देररात करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक हालत बिगड़ गई। उसने अपने साथी पुलिस कर्मियों को बताया कि पलटी होने के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:19 PM (IST)
बांदा में पुलिस के पैरोकार की संदिग्ध हालात में मौत, पलटी होने के बाद नहीं ले पा रहा था सांस
दम तोड़ने वाले कांस्टेबल अमर जीत की फाइल फोटो

कानपुर, जेएनएन। कालिंजर थाने में बतौर पैरोकार तैनात एक सिपाही की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उन्हें उल्टी और सांस लेने में दिक्कत थी। आइजी और एसपी ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर देने के बाद अधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया। स्वजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए।

सिपाही 27 वर्षीय अमरजीत सरोज पुत्र बिहारी लाल निवासी पिपहराई मजरा रसूलपुर थाना पिपरी जिला कौशांबी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उसने साथियों को बताया कि उल्टी होने के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पुलिस कर्मी उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई। आराम मिलने पर अमरजीत बैरक में लौट आया। शनिवार सुबह फिर से तबीयत बिगड़ी तो जानकारी थाना निरीक्षक राजीव यादव को दी गई। एसआइ संजय सिंह व कांस्टेबल अश्वनी उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना निरीक्षक ने बताया कि अमरजीत वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। 12 जुलाई 2019 को कालिंजर थाने में पोस्टिंग हुई थी। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सिपाही के फेफड़ों में इंफेक्शन होने से पस (मवाद) पड़ गया था।   , 

शाम को दी थी डाक : पुलिस कर्मियों ने बताया कि रोजाना की तरह उसने शाम करीब छह बजे शहर से आकर डाक दी थी। इसके बाद बैरक में चला गया था। रात करीब नौ बजे उन्होंने सभी के साथ खाना खाया था।

chat bot
आपका साथी