PM आनलाइन बताएंगे एनईपी की विशेषताएं, CBSE सचिव ने वेबसाइट पर सर्कुलर किया जारी

सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना देकर कहा गया है कि सभी छात्र शिक्षक व अभिभावक इस संवाद कार्यक्रम से जरूर जुड़ें। शाम साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरु होगा

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:02 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:02 PM (IST)
PM आनलाइन बताएंगे एनईपी की विशेषताएं, CBSE सचिव ने वेबसाइट पर सर्कुलर किया जारी
कार्यक्रम के संबंध में जो वेब लिंक जारी किया गया

कानपुर, जेएनएन। जिस नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन इस सत्र से सीबीएसई स्कूलों में होना है, आखिर उसकी क्या विशेषताएं हैं? छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए वह नई शिक्षा नीति क्यों लाभकारी है? इसके विषय में गुरुवार को पीएम मोदी जानकारी देंगे। मौका होगा, सीबीएसई की ओर से आयोजित आनलाइन संवाद कार्यक्रम का। जिसमें पीएम मोदी का संवाद तो होगा ही, साथ ही नई शिक्षा नीति या न्यू एजूकेशन पालिसी (एनईपी) की अहम विशेषताओं वाले पोर्टल की लांचिंग भी होगी। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना देकर कहा गया है, कि सभी छात्र, शिक्षक व अभिभावक इस संवाद कार्यक्रम से जरूर जुड़ें। शाम साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरु होगा। कार्यक्रम के संबंध में जो वेब लिंक जारी किया गया है, उसकी जानकारी भी सर्कुलर में दी गई है।

वेबसाइट पर प्रदर्शीत हुई पोस्टरनुमा जानकारी : सीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट पर पीएम मोदी के उक्त कार्यक्रम की जानकारी को पोस्टर के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें कार्यक्रम की जानकारी, समय व कई अन्य जानकारियां दी गई हैं। इस पोस्टर पर क्लिक करते ही तमाम तथ्य प्रदर्शित हो रहे हैं।

इनका ये है कहना

एनईपी की जानकारी अगर पीएम देंगे तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक प्रधानाचार्यों को जुडऩा चाहिए। निश्चित तौर पर वह काफी कुछ सीख सकेंगे।

                                                                           - बलविंदर सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई

chat bot
आपका साथी