प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी, बोले- यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पंकज मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भगवान राम के दर्शन करने के उदेश्य चित्रकूट आए हैं। कहा कि उनको जब प्रधानमंत्री का भाई कहकर लोग सम्मान देते हैं तो बहुत ही गर्व होता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:43 PM (IST)
प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी, बोले- यूपी में फिर बनेगी योगी सरकार
चित्रकूट में व्यापारियों के साथ पंकज मोदी (बीच में)।

चित्रकूट, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी रविवार को चित्रकूट पहुंचे। शहर के रामकृपा इन होटल में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। 

 भाजपा कार्यकताओं व व्यापारियों ने पंकज मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भगवान राम के दर्शन करने के उदेश्य चित्रकूट आए हैं। कहा कि उनको जब प्रधानमंत्री का भाई कहकर लोग सम्मान देते हैं तो बहुत ही गर्व होता है। सरकार अच्छा काम कर रही है। यूपी में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। इसके पहले पंकज मोदी रविवार की देर शाम भगवान राम की तपोभूमि में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि परिक्रमा लगाई। रामघाट में मत्यगेंद्रनाथ के दर्शन भी किया। इसके मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी