जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। भाजपा महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण द्वारा आशा बहुओं का सम्मान वेडिंग वेल गेस्ट हाउस के ब्लाक किदवई नगर में सुबह 10.30 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शुक्रवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  रुद्राभिषेक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आनंदेश्वर मंदिर परमट में रुद्राभिषेक व प्रसाद वितरण सुबह 10 बजे से। उपकरण वितरण : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस प भाजपा कानपुर महानगर द्वारा निश्शुल्क उपकरण वितरण,  गोल्डन पैलेस सरोजनी नगर में  सुबह 10 बजे।  सम्मान समारोह : भाजपा महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण द्वारा आशा बहुओं का सम्मान, वेडिंग वेल गेस्ट हाउस के ब्लाक किदवई नगर में सुबह 10.30 बजे। प्रसाद वितरण : विश्वकर्मा वाटिका लेनिन पार्क चौराहा में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं प्रसाद वितरण सुबह 11 बजे।  रक्तदान शिविर : कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर, कचहरी परिसर में दोपहर 1 बजे। शपथ ग्रहण : बीमा अस्पताल ठेका मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, सर्वोदय नगर बीमा अस्पताल के सामने दोपहर 2 बजे। किसानों का सम्मान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसानों का सम्मान,  बांके बिहारी बैंक्वेट हाल पक्का तालाब के सामने दोपहर 2 बजे।  सम्मान समारोह : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा दक्षिण द्वारा किसानों का सम्मान, सुभाष मैरिज लाल महाराजपुर में  दोपहर 2 बजे।  गोष्ठी : कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा अप्रत्यक्ष कर अध्ययन गोष्ठी, आयकर भवन सिविल लाइंस में शाम 4 बजे।  मिष्ठान वितरण : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो द्वारा घंटाघर में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण शाम 6 बजे। 

chat bot
आपका साथी