रस्साकसी में दम दिखाकर स्टेट टीम में चयनित हुए खिलाड़ी

कानपुर में हुई रस्साकसी प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों ने यहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। जिलास्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में शहर व उन्नाव की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर उप्र टीम में चयन के लिए दम दिखाया।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:12 PM (IST)
रस्साकसी में दम दिखाकर स्टेट टीम में चयनित हुए खिलाड़ी
जिलास्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम।

कानपुर, जेएनएन। जूही गोशाला स्थित घनश्याम दास नागरिक जूनियर हाई स्कूल में हुई जिलास्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में शहर व उन्नाव की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर उप्र टीम में चयन के लिए दम दिखाया।

प्रतियोगिता में ऐम स्पोट्र्स बर्रा की टीम ने राहुल, अभिषेक, जतिन व अमन के शानदार प्रदर्शन के चलते स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वीरन, शशिभान, सत्यम व विशाल की टीम यूथ स्पोट्र्स ने रजत और वॉरियर्स स्पोट्र्स श्याम नगर की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हुमा, तमन्ना, मुस्कान और तरन्नुम की टीम वारियर्स ने स्वर्ण व स्नेहा, अदिति, मेघा व रजनी की टीम अवेंजर्स ने रजत पदक तथा पूजा, मोनिका, रुचि व सौम्या की टीम सनिगवां स्पोॄटग ने कास्य पदक पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगरा में होने वाली 33 वीं सीनियर रस्साकसी प्रतियोगिता के लिए उप्र की टीम में हुआ। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उप्र रस्साकसी संघ के मदन मोहन व शहर अध्यक्ष राजीव सिंह ने बधाई देते दी। उन्होंने कहा कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए शहर के खिलाड़ियों स्टेट टीम में चयनित होना गौरव की बात है। पूरी उम्मीद है कि प्राचीन खेल में शहर के होनहार बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी पदक जीतकर शहर का नाम रोशन करेंगे। 

chat bot
आपका साथी