चित्रकूट में सात साल की मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार, आम खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर की हैवानियत

थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित रोहित पुत्र सुखलाल प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म पाक्सो व एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को एसएसआइ कृष्णानंद शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:26 PM (IST)
चित्रकूट में सात साल की मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार, आम खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर की हैवानियत
चित्रकूट में सात वर्षीय मासूम से हैवानियत की प्रतीकात्मक तस्वीर।

चित्रकूट, जेएनएन। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से 20 वर्षीय युवक ने दङ्क्षरदगी की। वह आम खिलाने के बहाने बच्ची को बाग में ले गया था। बच्ची को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

भरतकूप थाने में दी तहरीर में अनुसूचित जाति के पीडि़त पिता ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेल रही थी तभी गांव का युवक आया और उसे आम खिलाने के बहाने फुसलाकर बाग में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और रोते-बिलखते छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित रोहित पुत्र सुखलाल प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को एसएसआइ कृष्णानंद शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।

chat bot
आपका साथी