बांदा पुलिस की गिरफ्त में फूलन देवी की प्रतिमा, विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

कस्बे में चिल्ला चौराहे के पास गश्त के दौरान थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह की नजर एक ट्रैक्टर पर पॉलीथिन से ढकी प्रतिमा पर पड़ी। जो फूलन देवी की थी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कस्बा निवासी मुकेश निषाद ने इस प्रतिमा को बांदा से मंगवाया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:43 AM (IST)
बांदा पुलिस की गिरफ्त में फूलन देवी की प्रतिमा, विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज
बांदा में आई फूलन देवी की प्रतिमा आैर वीआइपी जिलाध्यक्ष।

बांदा, जेएनएन। चिल्ला थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास पार्क में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की भनक लगते ही एसडीएम व सीओ ने विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। लाई गई प्रतिमा जब्त कर ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने हर मंडल में एक-एक प्रतिमा स्थापित कर शहादत दिवस मनाने को कहा था। जिसके लिए यह प्रतिमा उन्होंने ही भेजी थी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है। 

कस्बे में चिल्ला चौराहे के पास गश्त के दौरान थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह की नजर एक ट्रैक्टर पर पॉलीथिन से ढकी प्रतिमा पर पड़ी। जो फूलन देवी की थी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कस्बा निवासी मुकेश निषाद ने इस प्रतिमा को बांदा से मंगवाया है। जिसके बाद पैलानी एसडीएम रामकुमार व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा पहुंचे। चालक से विस्तार से जानकारी ली। पता चला कि बांदा में एक ट्रक से यह प्रतिमा आई थी, जिसे चालक ट्रैक्टर से लाया था। प्रतिमा शुक्रवार रात ही आ गई थी और ट्रैक्टर पर लदी खड़ी थी।

बाद में मुकेश निषाद को घर से पकड़ा गया। मुकेश विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रतिमा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा था। हर मंडल में एक प्रतिमा स्थापित कर शहादत दिवस मनाने के निर्देश थे। इसके लिए यमुना पुल के पास पार्क में इसे स्थापित किया जाना था और कार्यक्रम का भी आयोजन तय था। पुलिस ने मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया। 

इनका ये है कहना: सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतिमा कब्जे में ली गई है। मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर धारा 353ए/ 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी