Petrol Diesel Price: कानपुर में रिकार्ड तोड़ महंगा हुआ पेट्रोल व डीजल, जानिए आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price in Kanpur पेट्रोल व डीजल के बढ़ती कीमतों पर नजर डाली जाए तो सिर्फ अक्टूबर में ही अब तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 14 बार वृद्धि हुई है। एक अक्टूबर को पेट्रोल 98.72 रुपये तथा डीजल 90.33 रुपये प्रतिलीटर था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:05 AM (IST)
Petrol Diesel Price: कानपुर में रिकार्ड तोड़ महंगा हुआ पेट्रोल व डीजल, जानिए आज का ताजा भाव
पेट्रोल डीजल की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Petrol Diesel Price in Kanpur पेट्रोल व डीजल लगातार महंगा हो रहा है। पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमत रविवार को फिर बढ़ गई। पेट्रोल 102.56 रुपये तथा डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर हो गया। शनिवार के तुलना में पेट्रोल प्रति लीटर 24 पैसे तथा डीजल प्रतिलीटर 35 पैसे महंगा हुआ है। 

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। महंगे होते जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के विरोध में प्रदर्शन भी शुरु हो गए हैं। पेट्रोल व डीजल की कीमत बढऩे से इसका असर अन्य चीजों पर भी पड़ रहा है। लोग पेट्रोल व डीजल बचाने के लिए जरूरत के अनुसार ही वाहनों का संचालन कर रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के बढ़ती कीमतों पर नजर डाली जाए तो सिर्फ अक्टूबर में ही  अब तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 14 बार वृद्धि हुई है। एक अक्टूबर को पेट्रोल 98.72 रुपये तथा डीजल 90.33 रुपये प्रतिलीटर था। 17 अक्टूबर को पेट्रोल 102.56 रुपये, डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। अक्टूबर में अब तक पेट्रोल 3.84 रुपये तथा डीजल 4.43 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी  सुनील शरण गर्ग ने बताया कि शनिवार को पेट्रोल 102.22 रुपये तथा डीजल 94.41 रुपये था, रविवार को रविवार को पेट्रोल प्रतिलीटर 24 पैसे तथा डीजल प्रतिलीटर 35 पैसे महंगा हुआ है।

इस तरह बढ़ी कीमत

दिनांक                      पेट्रोल      डीजल

17 अक्टूबर               102.56    94.76 16 अक्टूबर               102.22    94.41 15 अक्टूबर               101.88    94.06 14 अक्टूबर               101.54     93.71 13 अक्टूबर               101.20     93.36 1   अक्टूबर                98.72      90.33

(कीमत प्रति लीटर में) 

chat bot
आपका साथी