कानपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम तोड़ रहे रिकार्ड, चार दिन से लगातार इजाफा

महंगाई में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते चार दिन में प्रति लीटर पेट्रोल 102.22 रुपये और डीजल 94.41 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गया है। लगातार दामों में इजाफा होने से वाहन स्वामी सांसत में हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:51 PM (IST)
कानपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम तोड़ रहे रिकार्ड, चार दिन से लगातार इजाफा
कानपुर में सौ पार पेट्रोल का पीछा कर रहा डीजल।

कानपुर, जेएनएन। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को पिछले रिकार्ड तोड़ते हुए पेट्रोल 102.22 रुपये तथा डीजल 94.41 रुपये पर पहुंच गया। पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे व डीजल की कीमत में 35 पैसे वृद्धि हुई है। शनिवार को दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में फिर वृद्धि हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढऩे से लोग जरूरत के अनुसार वाहनों का प्रयोग कर रहे हैैं। सिर्फ अक्टूबर में ही पेट्रोल की कीमत में 4.50 रुपये तथा डीजल की कीमत में 4.08 रुपये की वृद्धि हुई है। पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुनील शरण गर्ग ने बताया कि एक अक्टूबर को प्रतिलीटर पेट्रोल 98.72 रुपये तथा डीजल 90.33 रुपये था।

चार दिनों में इस तरह बढ़ी कीमत

दिनांक-            पेट्रोल-       डीजल

16 अक्टूबर-     102.22-    94.41

15 अक्टूबर-     101.88-    94.06

14 अक्टूबर-     101.54-    93.71

13 अक्टूबर-     101.20-    93.36

(कीमत प्रतिलीटर में)

chat bot
आपका साथी