Night Curfew In Kanpur: विवाह नहीं टालेंगे, आमंत्रित लोगों की सूची कम कर रहे मेजबान

कानपुर में नाइट कफ्र्यू लगने के बाद शादी-विवाह टालने की बजाए मेजबान अतिथियों की संख्या कम करने में जुट गए हैं। गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट संचालकों ने भी बुकिंग कराने वाले आयोजकों से मेहमानों का डिनर जल्दी कराने की अपील की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:59 AM (IST)
Night Curfew In Kanpur: विवाह नहीं टालेंगे, आमंत्रित लोगों की सूची कम कर रहे मेजबान
कानपुर में नाइट कर्फ्यू को लेकर नियम सख्त।

कानपुर, जेएनएन। शहर के एक परिवार का बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में शादी कार्यक्रम होना है। वधू पक्ष भी दूसरे राज्य से कानपुर आएगा। लड़के पक्ष का कहना है कि वर-वधू को बड़ी मुश्किल से छुट्टी मिली है। नाइट कफ्र्यू से समस्या होगी, लेकिन विवाह टालना विकल्प नहीं है। गाइडलाइन के हिसाब लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रम कर लेंगे, क्योंकि कोरोना का कोई भरोसा नहीं। इस परिवार के अलावा भी जिन परिवारों में शादी है उनका भी यही मानना है। सभी का कहना है कि मेहमानों की संख्या कम कर ली जाएगी। गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट संचालकों ने भी आयोजकों से जल्द ही डिनर कराने की अपील की है।

पिछले वर्ष जब लॉकडाउन लगा था, तभी नवरात्र शुरू हुए थे। सहालग शुरू होने को थी। जीवन में पहली बार ऐसी स्थिति सामने आने पर अधिकांश लोग गड़बड़ा गए थे। तमाम लोगों ने विवाह समारोह टाल दिए थे। पूरे वर्ष कोरोना की स्थिति थोड़ी कम, ज्यादा होती रही और अब केस फिर तेजी से बढऩे लगे। हालांकि इस बार लोग शादी टालने के मूड में नहीं हैं। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने तो नाइट कफ्र्यू की घोषणा होने के बाद गुरुवार को अपने परिवार में होने वाली शादी के लिए बुकिंग कराई। उन्होंने बताया कि मात्र 100 लोगों के भोजन की रेस्टोरेंट में बुकिंग की है। जो नियम हैं, उनके हिसाब से ही वैवाहिक समारोह का आयोजन करेंगे। शादी टालने का कोई मतलब नहीं है। हूलागंज के एक व्यापारी नेता की बेटी की शादी में बरात गुजरात से आ रही है। पहले वह 600 लोगों को आमंत्रित कर रहे थे। अब उन्होंने यह संख्या घटाकर 200 कर ली है। नाइट कफ्र्यू को लेकर मेजबान परेशान हैं। ऐसे में समय बढ़ा दिया जाए तो अच्छा हो। अभी तक हम बरातों को लापरवाही से इंज्वाय करते थे। कोरोना ने हमें समय में रहना सिखाया है तो अब समय की सीमा में बंध कर इंज्वाय करें। -विजय पांडेय, पूर्व महामंत्री, नेशनल फेडरेशन ऑफ होटल, रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया। अभी तक हमारे यहां कोई बुकिंग रद नहीं हुई है। सिर्फ एक बैंड की बुकिंग रद होने की जानकारी है। हां, लोग नाइट कफ्र्यू से परेशान हैं। उन्हें डर है कि आगे हालात और खराब ना हो जाएं। -गया प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश।

chat bot
आपका साथी