टीका उत्सव मेंवैक्सीन का इंतजार करते रह गए लोग

टीका उत्सव बुधवार को केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों के साथ साबित हुआ छलावा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:56 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:56 AM (IST)
टीका उत्सव मेंवैक्सीन का इंतजार करते रह गए लोग
टीका उत्सव मेंवैक्सीन का इंतजार करते रह गए लोग

जागरण संवाददाता, कानपुर : टीका उत्सव बुधवार को केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों के साथ मजाक होकर रह गया। वैक्सीनेशन सेंटर में लोग सुबह से लाइन में लगे रहे, जबकि दोपहर तक वैक्सीन ही नहीं भेजी गई। केंद्र के प्रभारियों तक को वैक्सीनेशन होने की जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की शाम को टारगेट 8850 कर दिया गया। केंद्रों की संख्या भी कम हो गई। बुधवार की सुबह जागेश्वर, बर्रा, दर्शनपुरवा समेत अन्य जगहों पर वैक्सीन ही नहीं पहुंची। जागेश्वर अस्पताल में तो लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया। उर्सला अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में लोग इंतजार करते रहे। उन्हें वैक्सीन समाप्त होने की जानकारी दी गई। रायपुरवा के रहने वाले शेषनारायण त्रिवेदी पत्नी के साथ टीकाकरण कराने पहुंचे। उन्हें भी परसों आने के लिए कहा गया। बिरहाना रोड के विकास श्रीवास्तव पत्नी संग लौट आए। उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। आर्य नगर के सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें उर्सला में रात में वैक्सीन लगने की जानकारी हुई थी, लेकिन यहां अव्यवस्था है।

------------

54 फीसद लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के 8850 टारगेट के मुकाबले 4792 लोगों को वैक्सीन लग सकी। 665 लोगों को दूसरा डोज लगी। आज 45 केंद्रों पर लगेगा टीका

गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 45 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

97 साल की महिला ने लगवाया कोरोना का टीक

कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 'सीएसए' में बुधवार को कोरोना टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक 97 वर्षीय महिला सुखबीरी मलिक ने बड़े उत्साह पूर्वक टीका लगवाया। वह अपने बेटे व विश्वविद्यालय प्रो. वाईपी मलिक के साथ सीएसए परिसर में रहती हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में 45 वर्ष से अधिक कार्यरत प्रोफेसर व कर्मचारियों ने भी टीका लगवाकर कोरोना को भगाने का प्रण लिया। टीकाकरण अभियान के तहत 150 लोगों का टीकाकरण किया गया। विश्वविद्यालय में तीन दिन तक टीकाकरण होगा।

chat bot
आपका साथी