कानपुर नगर निगम की लापरवाही का जनता भुगत रही खामियाजा, धंसी सड़कें दे रहीं जख्म

पीरोड में लेनिन पार्क के पास पिछले दस दिन से सड़क धंसी हुई है। लेकिन नगर निगम के अभियंताओं को नहीं दिखाई दे रही है। क्षेत्र के शिवांशु रावत सुशील सक्सेना श्याम पांडेय राजू तिवारी ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 03:49 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 03:49 PM (IST)
कानपुर नगर निगम की लापरवाही का जनता भुगत रही खामियाजा, धंसी सड़कें दे रहीं जख्म
कानपुर नगर निगम की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम के अभियंताओं को शहर में धंसी सड़कें नहीं दिख रही हैं। हालत यह है कि पैचवर्क कर दे रहे है लेकिन बगल में धंसी सड़क नहीं दिख रही है। केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन दिखाने में जुटे है। हालत यह है कि नगर निगम केवल कागज में कार्ययोजना बनाने में जुटे है। जनता जूझ रही है। त्यौहार में भी कोई कार्य होता नजर नहीं आ रहा है। केवल खानापूरी की जा रही है।

पीरोड में लेनिन पार्क के पास पिछले दस दिन से सड़क धंसी हुई है। लेकिन नगर निगम के अभियंताओं को नहीं दिखाई दे रही है। क्षेत्र के शिवांशु रावत, सुशील सक्सेना, श्याम पांडेय, राजू तिवारी ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभियंताओं को नहीं दिख रही है। मजे की बात यह है कि क्षेत्र में पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आए थे। क्षेत्र में टूटी सड़कों सहित आसपास के क्षेत्र पैचवर्क करा दिया गया लेकिन यह गड्ढा नहीं दिखाई दे रहा है। त्यौहार करीब है अगर सड़क बैठ गई तो व्यापार चौपट हो जाएगा। यहीं हाल कौशलपुरी क्षेत्र का है यहां भी जगह-जगह सड़क धंसी हुई है। ब्रह्मनगर, किद‌वईनगर, विष्णुपुरी, नवाबगंज, नई सड़क समेत कई जगह स़ड़क धंसी हुई है।

पार्षद नवीन पंडित, मनोज पांडेय, रीता पासवान, शशि साहू, सुधा सचान, अंजू मिश्रा, नीरज बाजपेई, मोहम्मद आमिर, शिब्बू अंसारी, लियाकत अली, राशिद आरिफ ने बताया कि क्षेत्र की टूटी सड़कों को नहीं ठीक किया जा रहा है। कई जगह मैनहोल व नाले धंस गए है। पार्षदों ने बताया कि कई बार शिकायत भी आला अफसरों से कर चुके है। हर बार टूटे मैनहोल व नालों को ठीक करने की बात कहीं जाती है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। नाले खुले पड़े है स्लैब डालने के लिए कई बार कहा जा चुका है। महापौर  प्रमिला पांडेय ने बताया कि धंसी स़ड़कों को चिह्नित करके ठीक कराया जाएगा। इसके लिए हर जोन में सर्वे कराया जाएगा ताकि धंसी सड़कों को ठीक किया जा सके।

chat bot
आपका साथी