पयूर्षण महापर्व: संयम से सरल, सहज और विनम्र की ओर ले जाता उत्तम मार्दव धर्म

कानपुर के आनंदपुरी और जनरलगंज के जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज के पयूर्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के लिए अनुयायियों ने प्रार्थना की और शांतिधारा अभिषेक पूजन व प्रार्थना का प्रसारण आनलाइन घरों में देखा गया। बच्चों ने भी आनलाइन माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 04:53 PM (IST)
पयूर्षण महापर्व: संयम से सरल, सहज और विनम्र की ओर ले जाता उत्तम मार्दव धर्म
कानपुर में जैन मंदिरों में प्रार्थना व पूजन का आनलाइन प्रसारण हुआ।

कानपुर, जेएनएन। दिगंबर जैन समाज के पयूर्षण यानी दसलक्षण महापर्व के दूसरे दिन जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव धर्म के लिए अनुयायियों ने प्रार्थना की। आनंदपुरी व जनरलगंज स्थित जैन मंदिर में शांतिधारा अभिषेक पूजन किया गया और घरों में उत्तम मार्दव प्रार्थना का प्रसारण आनलाइन देखा गया। रविवार को उत्तम आर्जव के लिए पूजन अर्चन व प्रार्थना की जाएगी।

श्री दिगंबर जैन समाज के महामंत्री त्रिभुवन जैन ने बताया कि जनरलगंज व आनंदपुरी स्थित जैन मंदिरों में विधिवत पूजन अर्चन व शांतिधारा अभिषेक किया गया। मंदिरों में पूजन के बाद शास्त्री जी द्वारा मोक्ष शास्त्र के प्रवचन के जरिए उत्तम मार्दव धर्म के बारे में अनुयायियों को बताया गया। उन्होंने बताया कि 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य की योनी प्राप्त होती है। इसलिए सभी को धर्म ध्यान करके मोक्ष की ओर बढऩा चाहिए। उत्तम मार्दव धर्म मनुष्य को संयम से सरल, सहज व विनम्रता की ओर ले जाता है। घमंड को त्यागकर मानव को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। पूजन अर्चन व शांतिधारा अभिषेक में डा. अनूप जैन, मंत्री रोशन जैन, कोषाध्यक्ष रवि जैन, भंडार मंत्री सुनील जैन, कमल गंगवाल, रोहित जैन, मीडिया प्रभाारी अनूप जैन आदि उपस्थित रहे।

उत्तम आर्जव के लिए होगी प्रार्थना आज : जैन मंदिरों में कोविड नियमों के चलते शनिवार को सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश दिया गया। उत्तम धर्म की प्रार्थना को जन-जन पहुंचाने के लिए प्रार्थना व प्रवचन का आनलाइन प्रसारण किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए सायंकाल आनलाइन धाॢमक कार्यक्रमों का आयोजन आनंदपुरी जैन मंदिर से हुआ। रविवार को उत्तम आर्जव के लिए प्रार्थना व शांतिधारा पूजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी