कानपुर के पनकी वासियों के अच्छी खबर, जनवरी में ही शुरू हो सकता है यह पुल

इसे चार माह पहले पूरा होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम में देरी हुई। इस पुल के बनने से कानपुर देहात औरैया इटावा सहित अन्य जिलों से शहर को आने वाले बड़े वाहन अभी अर्मापुर पुल की कम चौड़ाई की वजह से निकलने में समस्या होती थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:42 PM (IST)
कानपुर के पनकी वासियों के अच्छी खबर, जनवरी में ही शुरू हो सकता है यह पुल
कानपुर में शुरू होने वाले अर्मापुर पुल की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर में कई जगहों पर विकास के कार्य जारी हैं। हालांकि इन दिनों पनकी क्षेत्र के लोग आर्मापुर पुल के पुन: शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का पुल को लेकर ये भी मानना है कि 26 जनवरी तक ये पुल बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पनकी से विजय नगर के बीच बनाये जा रहे दो लेन पुल के लिए पीडब्ल्यूडी यानि कि लोक निर्माण विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है।  आपको बता दें कि पुल में 80 फीसद काम पूरा हो चुका है।

इनका ये है कहना 

वर्ष 2018 में 30 मीटर पुल 3.22 करोड़ रुपये से स्वीकृत हुआ था। इसे चार माह पहले पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से  काम में देरी हुई। इस पुल के बनने से कानपुर देहात, औरैया, इटावा सहित अन्य जिलों से शहर को आने वाले बड़े वाहन अभी अर्मापुर पुल की कम चौड़ाई की वजह से निकलने में समस्या होती थी। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती  है। इसको देखते हुए यह पुल बनाया जा रहा है।  इसके बनने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। -  सीपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता 

विधायक ने दी कई बार एफआइआर की चेतावनी

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पुल का कई बार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सीपी गुप्ता को समय पर काम ना खत्म होने पर चेतावनी दी है। 

सांसद कर रहे समीक्षा

सांसद सत्यदेव पचौरी ने पुल निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज पीडब्ल्यूडी से मांगे हैं। उन्होंने पुल को चालू करने के लिए अधिकारियों को 26 जनवरी तक का समय दिया है। इसी तरह विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी पुल से जुड़े कागज मंगवाए हैं।

chat bot
आपका साथी