बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर पंचायत चुनाव की रणनीति बनाएगी बसपा, जानिए क्या है पूरी तैयारी

बसपा ने पंचायत चुनाव लडऩे का फैसला किया है। भले ही पंचायत चुनाव किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं होता है लेकिन राजनीतिक दल बड़ी तैयारी के साथ इस चुनाव में उतरने जहा रहे हैं। भाजपा ने भी पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:18 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 02:18 PM (IST)
बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर पंचायत चुनाव की रणनीति बनाएगी बसपा, जानिए क्या है पूरी तैयारी
अब बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कानपुर, जेएनएन। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को है। इसदिन बहुजन समाज पार्टी के नेता किदवई नगर स्थित अलंकार गेस्ट हाउस में समारोह का आयोजन करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे नेताओं के साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दावा ठोकने वाले नेता भी बड़े पैमाने पर भीड़ लेकर आएंगे, ताकि वे अपने ताकत का अहसास करा सकें और टिकट की दावेदारी मजबूत कर सकें।

बसपा ने पंचायत चुनाव लडऩे का फैसला किया है। भले ही पंचायत चुनाव किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं होता है, लेकिन राजनीतिक दल बड़ी तैयारी के साथ इस चुनाव में उतरने जहा रहे हैं। भाजपा ने भी पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य और ब्लाक प्रमुख पद पर उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में अब बसपा भी पीछे नहीं रहने वाली है। पार्टी भी इसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए मैदान में उतरने जा रही है। वैसे भी पूर्व के पंचायत चुनावों में बसपा ने भले ही उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन उसके समॢथत उम्मीदवारों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है।

हालांकि विधानसभा चुनाव, लोकसभा और नगर निकाय चुनावों में मिली हार से पार्टी के कार्यकर्ता निराश हुए हैं। तमाम पदाधिकारी तो अब शांत होकर घर बैठ गए हैं। ऐसे में उन्हेंं सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से ही पार्टी ने चुनावी समर में पूरे जोश से उतरने का निर्णय लिया है। जल्द ही दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी और जिला पंचायत की किस सीट से पार्टी का कौन उम्मीदवार होगा यह तय कर लिया जाएगा। फिलहाल आरक्षण जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना चाहती है और यह तभी होगा जब कार्यकर्ता पार्टी के साथ जुड़ेंगे। अब बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी