मां स्कंदमाता को पूजकर मनाई गई पंचमी

नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप का पूजन घरों में विधि विधान से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:02 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:02 AM (IST)
मां स्कंदमाता को पूजकर मनाई गई पंचमी
मां स्कंदमाता को पूजकर मनाई गई पंचमी

जागरण संवाददाता, कानपुर : नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप का पूजन घरों में विधिवत रूप से किया गया। भक्तों ने भोर व संध्या आरती कर माता की पंचमी को उत्साहपूर्वक मनाते हुए कोविड महामारी समाप्ति की कामना की। शहर के देवी मंदिरों में कोविड के चलते सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश दिया गया। बारादेवी और जंगली देवी मंदिर में दर्शन की आस लेकर पहुंचे भक्तों को मुख्य द्वार से ही लौटना पड़ा।

कोविड महामारी के बढ़ते प्रभाव के बीच आस्था के महापर्व पर देवी मंदिरों में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी व मास्क लगाकर माता रानी के दर्शन किए। बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर में महिलाओं व पुरुषों को पांच-पांच की टोली बनाकर प्रवेश दिया गया। निकासी द्वार से पहली टोली के निकलने पर ही मुख्य द्वार से दूसरी टोली को प्रवेश दिया गया।

शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया मंदिर में भी सुबह कुछ देर दर्शन के बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।

किदवई नगर स्थित जंगली देवी मंदिर में भक्तों को मुख्य द्वार से ही लौटाया गया।

उधर, शनिवार संध्या आरती के बाद देवी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। रविवार को मंदिरों में पुजारी प्रतिदिन की तरह मां का पूजन अर्चन करेंगे। सोमवार को सुबह होने वाली आरती में भक्तों को सीमित संख्या में प्रवेश मिलेगा।

एक्सपो में महिला सशक्तीकरण की योजना बनी

जागरण संवाददाता, कानपुर : अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के नौ दिवसीय सखी एक्सपो में आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना बनाई गई। एक्सपो का शुभारंभ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वर्चुअल रूप से किया। एक्सपो 24 अप्रैल तक चलेगा।

संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री मंजू बांगड़ ने बताया कि कोविड के कारण महिलाओं को अपने घरेलू उत्पाद बेचने में आ रही समस्याओं को देखते हुए वर्चुअल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिलाएं शामिल होंगी। www.ह्यड्डद्मद्धद्बद्ग3श्चश्र.ष्श्रद्व

की वेबसाइट पर महिलाएं पंजीकरण करा सकती हैं। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने बताया कि आपदा में भी अवसर ढूंढना महिलाओं का नैसर्गिक गुण है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल की पूर्व डायरेक्टर अरुणा ओसवाल ने कहा कि महिलाएं सशक्त हैं बस सशक्त बने रहने और समय के साथ कदम मिलाकर चलने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी