Padma Awards 2021: पद्मश्री के लिए कानपुर के डा. शिवबालक का हुआ नामांकन, पूर्व PM अटल बिहारी भी कर चुके सम्मानित

Padma Awards 2021 कानपुर के डा. शिवबालक द्विवेदी का संस्कृत क्षेत्र में बड़ा योगदान है। डा. द्विवेदी की 108 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 10 पुरस्कृत भी हैं। डा. शिवबालक को संस्कृत सेवाओं के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी सम्मानित कर चुके हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:54 PM (IST)
Padma Awards 2021: पद्मश्री के लिए कानपुर के डा. शिवबालक का हुआ नामांकन, पूर्व PM अटल बिहारी भी कर चुके सम्मानित
शहर के संस्कृत के विद्वान डा. शिवबालक द्विवेदी।

कानपुर, जेएनएन। Padma Awards 2021 शहर में संस्कृत के विद्वान डा. शिवबालक द्विवेदी के पुत्र और विद्याभारती संस्थान के प्रबंधक अभिषेक द्विवेदी ने डा. शिवबालक को पद्मश्री अवार्ड-2022 के लिए नामांकित कर गृह मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। डा. शिवबालक को पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मानित कर चुके हैं। डा. शिवबालक का संस्कृत क्षेत्र में बड़ा योगदान है। उनका नामांकन साहित्य और शिक्षा श्रेणी में हुआ है। डा. शिवबालक ने पिछले 40 वर्षों से लगातार संस्कृत भाषा और साहित्य के उत्थान व प्रचार प्रसार के लिए बहुत सारे कार्य किये हैं। उनके मार्गदर्शन में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 27 छात्र लघु शोध प्रस्तुत कर चुके हैं। डा. द्विवेदी की 108 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 10 पुरस्कृत भी हैं। डा. शिवबालक को संस्कृत सेवाओं के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी सम्मानित कर चुके हैं। 

2018 में महर्षि नारद पुरस्कार से हुये थे सम्मानित: संस्कृत क्षेत्र को पूरा जीवन दे चुके डा. शिवबालक ने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1.1 लाख का महर्षि नारद पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके बाद में शहर की कई संस्थाओं ने सम्मान किया था। 

साक्षी चेता विद्या भारती संस्थान की कर चुके स्थापना: डा. शिवबालक ने साक्षी चेता विद्या भारती संस्थान की स्थापना की है। उन्होंने 22 एपिसोड का मृच्छकटिकम संस्कृत धारावाहिक बनाया गया। 75 बार आकाशवाणी व दूरदर्शन दे काव्यपाठ व काव्यचरन प्रस्तुति की गई।

chat bot
आपका साथी