कानपुर की औद्योगिक इकाइयों में आइसोलेशन के किए इंतजाम, 228 बेड आक्सीजन सुविधा युक्त

विभिन्न शहरों के उद्यमी सीएसआर फंड से 281 आक्सीजन कंसंट्रेटर दान करेंगे। सौ से अधिक कर्मियों वाले उद्योगों में 1036 आइसोलेशन बेड लगाए गए हैं। उद्यमियों ने कंसंट्रेटर आक्सीजन सिलिंडर बेड आदि दान करने के लिए आर्डर भी दिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:56 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:56 PM (IST)
कानपुर की औद्योगिक इकाइयों में आइसोलेशन के किए इंतजाम, 228 बेड आक्सीजन सुविधा युक्त
कानपुर में 16 औद्योगिक इकाइयां सूचीबद्ध ।

कानपुर, जेएनएन। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की पहल रंग लाई है। फिलहाल, सौ से अधिक कर्मचारियों वाली औद्योगिक इकाइयों में आइसोलेशन कक्ष बनाने का काम पूरा हो गया है। 

कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, बरेली, गौतमबुद्ध नगर समेत विभिन्न शहरों में स्थित औद्योगिक इकाइयों में 1036 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था सोमवार तक हो गई है। साथ ही 228 आक्सीजन सुविधा युक्त बेड का भी प्रबंध किया गया है। इससे किसी कर्मचारी, श्रमिक में कोविड के लक्षण मिलने पर उसे आइसोलेट किया जा सकेगा। कानपुर में ऐसी 16 इकाइयों को सूचीबद्ध किया गया है। अब 50 से अधिक कर्मचारियों वाली इकाइयों में यह व्यवस्था होगी।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी औद्योगिक इकाइयों का संचालन हो रहा है। सिर्फ साप्ताहिक अवकाश के दिन इकाइयां बंद होती हैं, लेकिन 24 घंटे चलने वाली और स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़ी इकाइयां साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बंद नहीं होती हैं। औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कर्मचारियों में अगर कोई संक्रमित हुआ तो वहां दूसरे कर्मियों में भी संक्रमण फैला सकता है। इसलिए गेट पर ही सबकी थर्मल स्कैनिंग होती है और पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल देखा जाता है।

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने सौ से अधिक कर्मचारियों वाली इकाइयों के प्रबंधन से कहा है कि अगर किसी कर्मचारी का तापमान अधिक मिलता है या उसका आक्सीजन लेवल कम मिले तो तत्काल उसे अलग कक्ष में रखें। उसके उपचार व कोविड जांच की व्यवस्था कराएं। इसी के साथ ही उद्यमियों से अब सीएसआर फंड से आक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिलवाने की तैयारी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के उद्यमियों से संवाद के बाद कई ने कंसंट्रेटर, आक्सीजन सिलिंडर, बेड आदि दान करने के लिए हामी भरी है और आर्डर भी दे दिया है।

सीएसआर फंड से 281 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 हजार मेडिकल शूज, 3065 आक्सीजन सिङ्क्षलडर, नौ आक्सीजन जेनरेटर, 13 बाइपैप मशीन, 85 सौ सर्जिकल मास्क, 2745 पीपीई किट, 492 वेंटिलेटर बेड्स की व्यवस्था भी प्रबंधन करा रहा है। कुछ उद्यमियों ने दान दे दिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर उद्यमी सीएसआर फंड से आक्सीजन कंसंट्रेटर, आक्सीजन सिलिंडर आदि की व्यवस्था कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी