कानपुर में सुजातगंज क्रासिंग पर अब नहीं बनेगा ओवरब्रिज, इस वजह से रूका प्रोजेक्ट

सर्वे कराने के बाद अब यहां सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण का विचार त्याग दिया है। सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह का कहना है कि इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण फिजबिल नहीं है। इसलिए प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST)
कानपुर में सुजातगंज क्रासिंग पर अब नहीं बनेगा ओवरब्रिज, इस वजह से रूका प्रोजेक्ट
जल्द ही इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिल जाएगी

कानपुर, जेएनएन। सुजातगंज क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की योजना फिलहाल उप्र सेतु निर्माण निगम ने ठंडे बस्ते में डाल दी है। इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सेतु निगम ने सर्वे कराया था, लेकिन इसे फिजबिल नहीं माना गया है। इस क्रासिंग के पास ही डिफेंस से जुड़े कार्यालय हैं ऐसे में वहां पुल बनाने से सैन्य क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की फोटो भी आसानी से ली जा सकती है। इसलिए वहां पुल बनाने के लिए सेना से एनओसी लेना भी टेढ़ी खीर है। उप्र सेतु निर्माण निगम ने सांसद सत्यदेव पचौरी के प्रस्ताव पर जयपुरिया क्रासिंग पर साढ़े सात सौ मीटर लंबे टू लेन पुल के निर्माण का प्रस्ताव चार माह पहले भेज दिया था। जल्द ही इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिल जाएगी।

क्योंकि सेतु निगम मुख्यालय स्तर पर इस प्रोजेक्ट को उपयुक्त माना गया है। इस पुल के बन जाने से जाजमऊ के लोग आसानी से मालरोड, बड़ा चौराहा आ जा सकेंगे। अभी तो उन्हेंं आने के बाद जाम मेंं फंसना पड़ता है। कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर स्थित इस क्रासिंग का फाटक सामान्य दिनों में जब सभी ट्रेनों का संचालन होता है तो सौ से अधिक बार बंद होता है। इसी तरह सांसद सत्यदेव पचौरी ने सुजातगंज, श्याम नगर के लोगों को आवागमन में होने वाली समस्या के समाधान के लिए क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे करने के लिए कहा था। सर्वे कराने के बाद अब यहां सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण का विचार त्याग दिया है। सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह का कहना है कि इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण फिजबिल नहीं है। इसलिए प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी