सड़क पर उतरे आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मी, मानव शृंखला बना सरकार का पुतला फूंका

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत हैं कर्मचारी। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठनों ने मांग न माने जाने पर दिल्ली में प्रदर्शन की हुंकार भरी।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:23 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:34 AM (IST)
सड़क पर उतरे आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मी, मानव शृंखला बना सरकार का पुतला फूंका
सड़क पर उतरे आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मी, मानव शृंखला बना सरकार का पुतला फूंका
कानपुर (जागरण संवाददाता)। नई पेंशन स्कीम को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर कर्मियों ने मानव शृंखला बनाई। पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए नारे लगाए। वहीं आयुध कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया।
आर्डिनेंस कर्मियों ने काले फीते बांधकर महाप्रबंधक के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। फील्ड गन फैक्ट्री, ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर, ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री आदि पर प्रदर्शन पर हुए। इसमें भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ, पैराशूट राष्ट्रीय मजदूर संघ, यूपी एरिया एमईएस मजदूर संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
संगठनों ने मांग न माने जाने पर दिल्ली में प्रदर्शन की हुंकार भरी। अलग-अलग संगठनों के साधु सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनिल उपाध्याय, लाखन सिंह, मनीराम, जितेंद्र कुमार चोपड़ा, सुधीर त्रिपाठी आदि ने भाग लिया। मजदूर संघ के उप महामंत्री मुकेश सिंह ने सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र मानने पर जोर देने को कहा। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चला साथियों को भी जागरूक किया। अजय मिश्रा, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, उमेश राय, अमरेंद्र मोहन सिंह उपस्थित रहे।
संग्रह अमीनों ने दी अनशन की चेतावनी
उप्र राजस्व सीजनल संग्रह अमीन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को अमीनों और सेवकों ने तहसील सदर से रैली निकाली और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय की लापरवाही के चलते सीजनल संग्रह सेवकों व सीजनल संग्रह अमीनों का विनियमितीकरण नहीं हो पा रहा है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का आदेश भी नहीं माना जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि 17 सितंबर तक विनियमितीकरण नहीं हुआ तो 18 सितंबर से धरना व अनशन शुरू किया जाएगा। रैली में यशवंत सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रवीण बाजपेई, संजय अवस्थी, रामेंद्र तिवारी, रामचंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी