उरई में स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा, एक ही दिन में वृद्धा को लगा दी वैक्सीन की दोनों डोज

गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जायघा में शिविर लगाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। वैक्सीन लगाने के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। लोग पंजीकरण कराने के बाद अपनी-अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 01:45 PM (IST)
उरई में स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा, एक ही दिन में वृद्धा को लगा दी वैक्सीन की दोनों डोज
वैक्सीन लगाने वाली टीमों में जो कर्मचारी थे उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

उरई, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपना काम कितना अच्छे से करते हैं, इसका उदारहण उरई में उस वक्त देखने को मिला। वैक्सीनेशन शिविर को दो कर्मियों ने अलग-अलग कारनामा कर डाला। जिले के ग्राम जायघा से वैक्सीन लगवाने आई बुजुर्ग महिला को एक ही दिन में कुछ समय के अंतर पर कोविडशील्ड की दोनों डोज लगा दी। इसकी जानकारी होते ही पूरे महकमे हड़कंप मच गया। महिला की हालत बिगडऩे लगी उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालां कि बाद में महिला की स्थिति सामान्य हो गई।

गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जायघा में शिविर लगाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। वैक्सीन लगाने के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। लोग पंजीकरण कराने के बाद अपनी-अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। स्वास्थ्य कर्मचारी भी मनमाने ढंग से लोगों को वैक्सीन लगा रहे थे। इसी दौरान वैक्सीन लगवाने पहुंची 65 वर्षीय भगवती देवी पत्नी महेंद्र सिंह को पंजीकरण के बाद पहले काउंटर पर वैक्सीन की डोज लगा दी गई। इसके बाद जब वह बाहर निकलने लगी तो एक कर्मचारी ने कहा कि वह अपना कार्ड ले ले, जिसके बाद वृद्धा दूसरे काउंटर पर कार्ड लेने चली।

वहां पर वैक्सीन लगा रहे कर्मचारियों से जब वृद्धा ने कार्ड मांगा तो उन्होंने कहा कि अभी आपको वैक्सीन की डोज लगनी है फिर कार्ड देते हैं। इसके बाद एक महिला कर्मचारी ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी वृद्धा को लगा दी। जब वृद्धा ने बताया कि उसे डोज लग चुकी है वह तो कार्ड लेने आई थी। दूसरी डोज लगने की जानकारी अन्य स्वास्थ्य कॢमयों को हुई तो वहां अफरा तफरी मच गई। दो डोज लग जाने से वृद्धा की हालत बिगड़ गई, उसे एंबुलेंस बुलाकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. समीर प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना की वैक्सीन लगाने वाली टीमों में जो कर्मचारी थे उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी