कानपुर: आज होगा आनलाइन नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, एक लाख स्कूली खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला

Online National Chess Competition कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में बड़े स्तर पर स्कूली खिलाड़ियों की रूचि शतरंज खेल में बढ़ाने की मंशा से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:52 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:37 PM (IST)
कानपुर: आज होगा आनलाइन नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, एक लाख स्कूली खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला
आनलाइन शतरंज की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। उप्र शतरंज खेल संघ द्वारा सोमवार को एक दिवसीय आनलाइन नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक लाख स्कूली खिलाड़ियों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। विजयी खिलाड़ी को एक लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में बड़े स्तर पर स्कूली खिलाड़ियों की रूचि शतरंज खेल में बढ़ाने की मंशा से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी साफ्टवेयर की मदद से देश के किसी भी राज्य से हिस्सा ले सकेंगे। आनलाइन माध्यम से होने के चलते प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार देर रात तक आने की उम्मीद है। शहर से प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकीं तान्या, साक्षी व प्रतिक्षा इसमें हिस्सा लेंगी। हाल में इन खिलाड़ियों द्वारा दमदार प्रदर्शन कई प्रतियोगिताओं में देखने को मिला। इसलिए इनसे प्रतियोगिता में जीत की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आल इंडिया शतरंज फेडरेशन के प्रमुख डा. संजय कपूर की पहल से इस स्कूली खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली खिलाड़ियाें के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता संघ के आर्बिटरों के मार्गदर्शन में संपन्न कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता के जरिए शहर के सैकड़ों खिलाड़ी भविष्य में बढ़े मंच को प्राप्त करेंगे।

chat bot
आपका साथी