कानपुर में एक चौथाई फोर्स कानपुर आउटर के हवाले, कमिश्नरेट ने मांगा अतिरिक्त पुलिस बल

ऐसे में मानव संसाधन व अन्य संसाधनों के बंटवारे के लिए पुलिस आयुक्त असीम अरुण की अध्यक्षता में एडीजी जोन कानपुर भानु भाष्कर आइजी मोहित अग्रवाल अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि और एसपी कानपुर आउटर अष्टभुजा प्रसाद की एक समिति बनाई गई थी

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:04 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:04 AM (IST)
कानपुर में एक चौथाई फोर्स कानपुर आउटर के हवाले, कमिश्नरेट ने मांगा अतिरिक्त पुलिस बल
2020 को सरकार ने शहरी क्षेत्र में कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया था

कानपुर, जेएनएन। कमिश्नरेट गठन के साढ़े चार महीने बाद आखिर कमिश्नरेट और कानपुर आउटर के बीच पुलिस बल का बंटवारा हो गया। तय हुआ कि लगभग एक चौथाई पुलिस फोर्स कानपुर आउटर को सौंप दी जाएगी। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है और वहां से हरी झंडी मिलते ही नई व्यवस्था लागू होगी। हालांकि इसमें कमिश्नरेट में पुलिस बल की संख्या कम होगी, ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग की गई है। 25 मार्च 2020 को सरकार ने शहरी क्षेत्र में कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया था।

कमिश्नरेट में 34 थाने और कानपुर आउटर में 11 थाने हैं। ऐसे में मानव संसाधन व अन्य संसाधनों के बंटवारे के लिए पुलिस आयुक्त असीम अरुण की अध्यक्षता में एडीजी जोन कानपुर भानु भाष्कर, आइजी मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि और एसपी कानपुर आउटर अष्टभुजा प्रसाद की एक समिति बनाई गई थी। इस समिति को दोनों नवसृजित पुलिस केंद्रों में पुलिस फोर्स के नियतन और मौजूदा फोर्स के बंटवारे का खाका खींचना था। सोमवार को समिति की बैठक में मानव संसाधन के बंटवारे को लेकर सहमति बनी है।

कानपुर आउटर के हिस्से लगभग एक चौथाई पुलिस आएगी। इसकी वजह से कमिश्नरेट में थानों में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा, मगर कार्यालयों व विशेष ड्यूटी के लिए पुलिस बल की उपलब्धता कम हो जाएगी। कम पुलिस बल को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।

यह होगा नियतन

नागरिक पुलिस पदनाम कमिश्नरेट आउटर निरीक्षक पुरुष 73 24 निरीक्षक महिला 1 0 उप निरीक्षक पुरुष 1630 527 उप निरीक्षक महिला 13 4 मुख्य आरक्षी पुरुष 1976 639 मुख्य आरक्षी महिला 3 1 आरक्षी पुरुष 3556 1150 यूपी 112 पदनाम कमिश्नरेट आउटर निरीक्षक 1 0 उप निरीक्षक 3 1 मुख्य आरक्षी 106 36 आरक्षी 349 117 आरक्षी चालक 49 17 होमगार्ड चालक 166 56

सशस्त्र पुलिस पदनाम कमिश्नरेट आउटर प्रतिसार निरीक्षक 1 1 उप निरीक्षक 11 3 मुख्य आरक्षी 349 117 आरक्षी 1158 374

यातायात पुलिस

पदनाम कमिश्नरेट आउटर सपु. निरीक्षक 4 1 सपु. उप निरीक्षक 18 6 सपु. मुख्य आरक्षी 52 18 सपु. आरक्षी 300 100 नापु. निरीक्षक 1 0 नापु. उप निरीक्षक 9 3 नापु. मुख्य आरक्षी 28 10 नापु. आरक्षी 185 62

यह हुआ बंटवारा

नागरिक पुलिस पद कमिश्नरेट आउटर नापु. निरीक्षक 62 15 नापु. उप निरीक्षक 399 164 नापु. मुख्य आरक्षी 730 208 नापु. आरक्षी 2765 753

सशस्त्र पुलिस पदनाम कमिश्नरेट आउटर प्रतिसार निरीक्षक 2 0 उप निरीक्षक 21 6 मुख्य आरक्षी 97 27 आरक्षी 101 28 यूपी 112 पद कमिश्नरेट आउटर निरीक्षक 2 0 उप निरीक्षक 3 1 मुख्य आरक्षी 105 29 आरक्षी 301 85 आरक्षी चालक 51 14 होमगार्ड चालक 137 39

यातायात पुलिस पदनाम कमिश्नरेट आउटर सपु. निरीक्षक 2 0 सपु. उप निरीक्षक 13 0 सपु. मुख्य आरक्षी 34 2 नापु. निरीक्षक 3 1 नापु. उप निरीक्षक 17 1 नापु. मुख्य आरक्षी 186 9 नापु. आरक्षी 174 12

यहां भी हुआ बंटवारा : सक्रिय पुलिस बल के अलावा परिवहन शाखा, आरमोरर, घुड़सवार पुलिस, श्वान दल, लिपिक संवर्ग, लेखा संवर्ग, गोपनीय, तकनीकी सेवाएं, उर्दू अनुवादक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बंटवारा भी हुआ है। 

chat bot
आपका साथी