लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर कानपुर में भी कर्मियों को गृहकर में मिले छूट, कर्मचारी महासंघ ने रखी मांग

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने बताया कि सफाई नायक को सातवें वेतन के अाधार पर द्वितीय शनिवार और रविवार को अवकास पर काम करने पर अभी भत्ता नहीं मिलता है। भत्ता दिलाया जाए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:58 PM (IST)
लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर कानपुर में भी कर्मियों को गृहकर में मिले छूट, कर्मचारी महासंघ ने रखी मांग
गृहकर की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर नगर निगम कानपुर में भी कर्मियों को गृहकर में छूट दी जाए। कर्मचारी के नाम पर मकान है तो उसको नगर निगम और जलकल के सभी टैक्स में छूट दी जाए। इसके अलावा समस्याओं को लेकर नगर निगम के कर्मचारी बुधवार को नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन से मिलेंगे। 

 उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी बुधवार को नगर आयुक्त के माध्यम से नगर विकास माननीय मंत्री व अपर मुख्य सचिव को अपनी समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन देंगे। महासंघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने बताया कि सफाई नायक को सातवें वेतन के आधार पर द्वितीय शनिवार और रविवार को अवकास पर काम करने पर अभी भत्ता नहीं मिलता है। भत्ता दिलाया जाए। इसके अलावा पदोन्नति की जाए। साथ ही संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि सयम पर वेतन दिया जाए।औऔ और बकाया भुगतान कराया जाए। नायाब मोहर्रिर से आरआइ दो में प्रमोशन किया जाए। पत्रवाली तैयार है। 

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआइ समय पर काटा जाए।सफाई कर्मचारियों को हाथ कू़ड़ा गाड़ी दी जाए। इसके अलावा सफाई कर्मियों को दस्ताने, मास्क और सैनिटाइजर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी