कानपुर देहात: ओमप्रकाश राजभर का बयान, सपा के सहयोग से हम बनाएंगे सरकार, अखिलेश यादव लड्डू लेकर आए

यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं सभी पार्टियाें की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव लड्डू लेकर आए और अब सपा के सहयोग से हम सरकार सूबे में बनाने जा रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:35 PM (IST)
कानपुर देहात: ओमप्रकाश राजभर का बयान, सपा के सहयोग से हम बनाएंगे सरकार, अखिलेश यादव लड्डू लेकर आए
सिंकदरा में संबोधन देते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।

कानपुर देहात, जेएनएन। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों से सरकार बनाने को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। सिकंदरा पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होेंने कहा कि 2022 में सपा के सहयोग से हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इससे साथ उन्हाेंने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला किया।

सिकंदरा पिछड़ा, दलित, वंचित शोषित अधिकार सम्मेलन में शामिल होने आए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा वाले हमारे पीछे पड़े रहे लेकिन हमने सहयोग का वादा नहीं किया क्योंकि जनता इनसे परेशान है। अखिलेश यादव लड्डू लेकर आए और अब सपा के सहयोग से हम सरकार सूबे में बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने सिलेंडर, पेट्रोल डीजल सब महंगा कर दिया है। जनता महंगाई तले दब गई है। बेरोजगारी से युवा परेशान है और सड़कों पर बिना काम के घूम रहा। भाजपा को 2022 में सूबे से उखाड़ फेंकना है। चाय बेचने वाले ने देश के हवाई जहाज, ट्रेन सरकारी विभाग सब कुछ बेच डाले। ऐसा पहले कभी भी देश में नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस कहीं भी लड़ाई में प्रदेश में नहीं है। हमने पहले कहा था कि जातीय जनगणना करानी चाहिए लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं माना। सपा संग हमारी सरकार बनने पर यह जनगणना कराई जाएगी। हमने हमेशा दलितों व पिछड़ों की बात को बुलंद किया और उनके लिए संघर्ष किया है। 27 अक्टूबर को हमारा बड़ा सम्मेलन होगा इसमें अखिलेश यादव को न्योता दे दिया गया है और वह आएंगे।  बुंदेलखंड हो या पूर्वांचल हर जगह तेजी से जनता के बीच हमारी पैठ बन रही है और आने वाले चुनाव में बदलाव की बयार बहेगी। 

chat bot
आपका साथी