ओम प्रकाश शर्मा के निधन से शिक्षक जगत में शोक, कानपुर से था गहरा नाता

31 दिसंबर 2020 को शर्मा गुट के 65वें स्थापना दिवस में ओम प्रकाश शर्मा शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी कहते हैं कि हर साल एक बार वह कानपुर जरूर आ जाते थे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:50 AM (IST)
ओम प्रकाश शर्मा के निधन से शिक्षक जगत में शोक, कानपुर से था गहरा नाता
कानपुर में शिक्षकों ने शोक जता अपूर्णीय क्षति बताया है।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा का कानपुर के शिक्षकों से गहरा नाता था। वो 31 दिसंबर को गोविन्द नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शर्मा गुट के 65 वें स्थापना दिवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उनके निधन से शहर के शिक्षक आहत हैं।

शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा ने हमेशा शिक्षक संगठन की मजबूती पर जोर दिया। चाहे शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली का मामला हो या फिर वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को एक सामान वेतन दिलाने की, शर्मा जी कभी संघर्ष से पीछे नहीं रहे। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से अपना विरोध हमेशा जताया।

31 दिसंबर को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जब शर्मा गुट का 65 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम समाप्त हुआ था तब बड़ी शिक्षकों ने ओमप्रकाश शर्मा के साथ फोटो खिंचवाई थीं यहां तक की डीआइओएस सतीश तिवारी भी खुद को उनके साथ फोटो खिंचवाने से नहीं रोक सके थे ।

हर साल आते थे शहर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया की ओम प्रकाश शर्मा हर साल एक बार कानपुर जरूर आते थे। वह अधिकतर संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे और व्यक्तिगत तौर पर शिक्षकों की समस्याओं को सुनते थे। चाहे मामला जिला स्तर का ही क्यों ना हो।

chat bot
आपका साथी