बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम की रार अभी थमी नहीं, एडीएम व डीसीपी ने की हरिद्वार के संतों से बात

बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम में संपत्तियों को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रकरण में एडीएम और डीसीपी ने जांच शुरू कर दी है और दावा पेश कर रहे ट्रस्टियों से दस्तावेजों की मांग की गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:47 AM (IST)
बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम की रार अभी थमी नहीं, एडीएम व डीसीपी ने की हरिद्वार के संतों से बात
बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम का प्रकरण ।

कानपुर, जेएनएन। बिठूर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम की संपत्तियों के आधिपत्य को लेकर मची रार को लेकर एडीएम सिटी अतुल कुमार और डीसीपी संजीव त्यागी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एडीएम सिटी कार्यालय में स्वामी स्वयं प्रकाशानंद के नाम से बने ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू तिवारी ने अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर साक्ष्य सौंंपे। स्वामी ब्रजानंद अवधूत के अधिवक्ता ने भी भी कुछ कागजात दिए और ट्रस्ट पर खुद के स्वामित्व का दावा किया।

स्वामी स्वयं प्रकाशानंद के ब्रह्मïलीन होने के बाद आश्रम की संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। रेनू तिवारी जहां खुद को आश्रम और ट्रस्ट की प्रमुख बता रहीं हैं तो स्वामी ब्रजानंद अवधूत उनके दावे को लगत ठहरा रहे हैं। डीएम आलोक तिवारी ने एडीएम सिटी अतुल कुमार और डीसीपी संजीव त्यागी की कमेटी बनाई है। सोमवार को कमेटी ने कलेक्ट्रेट में सुनवाई की। स्वामी ब्रजानंद अवधूत के अधिवक्ता ने कहा कि रेनू तिवारी ने गलत तरीके से खुद को ट्रस्ट का अध्यक्ष बना लिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद हैं। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े कागजात दिए। साथ ही सतरूपा को महंत बनाए जाने का विरोध किया। रेनू तिवारी ने भी खुद के अध्यक्ष होने से संबंधित साक्ष्य दिए और कहा कि वह खुद अध्यक्ष नहीं बनीं। उन्हें स्वामी स्वयं प्रकाशानंद जी ने ही विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अध्यक्ष बनाया है।

दोनों पक्षों को सुनने के मामले की जांच के लिए दोपहर में एडीएम सिटी अतुल कुमार ,डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी,एसीपी दिनेश चन्द्र शुक्ला और बिठूर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा अखंड शिवधाम आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे आश्रम का मुआयना किया। साध्वी सतरूपा से और धरने पर बैठे हरिद्वार के संतों से बातचीत की। इसके बाद आश्रम में रह रहे दो परिवारों से भी पूछताछ की। मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों ने अपने - अपने पक्ष में कुछ साक्ष्य सौंपे हैं। जरूरत पडऩे पर दोनों पक्षों को फिर बुलाया जाएगा। फिलहाल जांच चल रही है। जल्द ही पूरी करके इसे जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। -अतुल कुमार, एडीएम सिटी

chat bot
आपका साथी