कानपुर नगर निगम और जलकल के अफसर एक-दूसरे पर उछाल रहे नाला, सजा भुगत रही जनता

कानपुर के रामबाग में धंसे डाट नाले को एक-दूसरे का बताकर नगर निगम व जलकल के अफसर पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले डेढ़ माह से खोदा पड़ा डाट नाला और सीवर लाइन चोक होने से क्षेत्र में पानी भरा है और लोगों का जीना दूभर हो गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:47 AM (IST)
कानपुर नगर निगम और जलकल के अफसर एक-दूसरे पर उछाल रहे नाला, सजा भुगत रही जनता
बदबू और गंदगी के कारण लोगों में आक्रोश है।

कानपुर, जेएनएन। रामबाग व सीसामऊ बाजार की 50 हजार आबादी नगर निगम और जलकल विभाग के बीच में फंसकर त्राहिमाम कर रही है। डेढ़ माह से रामबाग में डाट नाला खोदा हुआ पड़ा है। नगर निगम इसे जलकल का बता पल्ला झाड़ रहा है तो जलकल इसे नगर निगम का बता रहा है। दूसरी ओर, नाले में मिट्टी भरने के कारण इलाके की सीवर लाइन चोक हो गई है। बदबू के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। खोदाई के कारण संकरे हुए रास्ते पर जाम लगा रहता है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है, जो कभी भी सड़क पर फूट सकता है।

ब्रह्मïनगर से सीसामऊ बाजार जाने वाले रास्ते में पडऩे वाले रामबाग मुहल्ले में दो माह पहले सड़क धंस गई थी। नगर निगम ने खोदाई कराई तो डाट नाला धंसा मिला। डेढ़ माह पहले नगर निगम ने डाट नाला खोदकर छोड़ दिया। अब इसे सीवर डाट नाला बताकर किनारा काट रहे हैैं। वहीं, जलकल विभाग का कहना है कि यह डाट नाला है, जिसे नगर निगम को साफ करना है। इसके चलते रामबाग व सीसामऊ क्षेत्र के लोग परेशान हैैं। त्योहार में बाजार में भीड़ होने के कारण रास्ता संकरा होने के कारण दिनभर वाहन फंसे रहते हैैं।

क्षेत्र के शोभित दीक्षित, विशाल मिश्र, नरेश कुमार, नीरज गुप्ता, शिवांशु रावत ने बताया कि जनता टैक्स दे रही है, बावजूद इसके पिस रही है। शहर की सबसे व्यस्त बाजार का यह हाल है। डाट नाला धंसे होने के साथ ही क्षेत्र की सीवर लाइन भी चोक पड़ी है। जल्द समस्या का निस्तारण नहीं होगा तो वह रास्ता बंद कर देंगे।

जानिए- क्या बोले अफसर

-डाट नाला धंसा है। नगर निगम ने खोदा था, बाद में सीवर डाट नाला कह कर काम बंद कर दिया। डाट नाला नगर निगम का है। खोदे डाट नाले में मिट्टी भरने से सीवर लाइन चोक हो गई है। सफाई कराई जाएगी। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलकल

-सीवर लाइन जलकल साफ करेगा। डाट नाला वह ठीक करा रहे हैं। जलकल अपने काम से बच रहा है, सुपर शाकर मशीन उनके पास है। -यशवीर सिंह, जोनल अभियंता, जोन चार

-नगर निगम और जलकल के बीच में डाट नाला फंस गया है। जनता उनको घेर रही है। समस्या हल नहीं हुई तो वह जनता के साथ मिलकर अफसरों का घेराव करेंगी। -रीता पासवान, क्षेत्रीय पार्षद

chat bot
आपका साथी