बांदा: डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले अधिकारी, 13 का वेतन रोकने के आदेश

जिलाधिकारी अनुराग पटेल शनिवार को पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय पहुंचे। यहां अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेश चौधरी महेंद्र पाल सिंह अनिल कटियार सौरभ उत्तम एवं सर्वेश कुमार आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपस्थित मिले।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:29 PM (IST)
बांदा: डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले अधिकारी, 13 का वेतन रोकने के आदेश
डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले अधिकारी। फोटो सांकेतिक।

बांदा, जेएनएन। जिलाधिकारी ने शनिवार को सुबह खाद्य सुरक्षा व पीडब्लूडी सहित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिहीत अधिकारी सहित 13 अफसर बिना कोई सूचना गायब मिले। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया। साथ ही दो अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, डीएम की निरीक्षण की भनक लगी तो गायब कई अफसर भागकर आफिस पहुंचे। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शनिवार को पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय पहुंचे। यहां अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेश चौधरी, महेंद्र पाल सिंह, अनिल कटियार, सौरभ उत्तम एवं सर्वेश कुमार आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपस्थित मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार एवं सौरभ उत्तम निरीक्षण की जानकारी मिलते ही पहुंच गए। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया। इसके बाद उन्होंने  उप श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। सुबह 10.25 बजे निरीक्षण के दौरान  उपश्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। बताया गया कि कानपुर मुख्यालय में मीटिंग में प्रतिभाग करने गये  हैं। भ्रमण रजिस्टर में उनका भ्रमण अंकित नहीं पाया गया।  उपस्थिति रजिस्टर देखने पर  सहायक श्रमायुक्त रवीश गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी,महेंद्र कुमार तथा सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक मो. इम्तियाज,  कम्प्यूटर आपरेटर (संविदा) रवि साहू,  अनुसेवक लवलेश कुमार भी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि रवीश गुप्ताव सुनील कुमार अवकाश पर हैं। निरीक्षण के समय श्रम प्रर्वतन अधिकारी महेंद्र कुमार  व वरिष्ठ सहायक मो. इम्तियाज 10.40 बजे हाजिर हो गए। डीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विनीत त्रिपाठी, रवि साहू व  लवलेश कुमार का एक दिन का वेतन रोक दिया। इसके बाद डीएम ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी तो उपस्थिति मिले, रजिस्टर देखने पर वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार अनुपस्थित मिले। प्रधान सहायक मनीषा देवी ने उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी भरी और गायब हो गईं। डीएम ने संजीव कुमार व मनीषा देवी का एक दिन का वेतन रोक दिया। हिदायत दी कि कोई भी कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर कर कार्यालय से बाहर न जाए।

पीडब्ल्यूडी विभाग में भी कई रहे नदारद: निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग कार्यालय में डीएम निरीक्षण को पहुंचे तो यहां भी कई गायब रहे। सुबह 10.51 बजे कार्यालय में अधिशाषी अभियंता आरए दोहरे, सहायक अभियंता सुरेंद्र चंद्रा, आरकेवर्मा तथा रामराजा अनुपस्थित मिले।  प्रधान सहायक निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि सुरेंद चंद्रा की वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगी है और रामराजा सहायक अभियंता कोर्ट केश में गये हैं। डीएम ने भ्रमण रजिस्टर देखा तो सहायक अभियंता रामराजा व सुरेश चंद्रा का कार्यालय से बाहर जाना अंकित नहीं था। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि एक्सईएन  आरए दोहरे तथा सहायक अभियंता आरके वर्मा का एक दिन का वेतन रोक दिया। 

chat bot
आपका साथी