अब वसूलीबाज दारोगा, सिपाही और होमगार्डों की खैर नहीं, विभाग ने तैयार किया ये Master Plan

जहां सख्ती से यातायात नियमों का पालन करा रहे हैं। वहीं उन्होंने विभाग के वसूलीबाज दारोगा सिपाहियों और होमगार्डों को चेतावनी भी दी है। कई बार फील्ड पर मूवमेंट के दौरान और लोगों द्वारा फोन पर ट्रैफिक पुलिस कॢमयों की वसूली की शिकायतें मिली थीं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:19 PM (IST)
अब वसूलीबाज दारोगा, सिपाही और होमगार्डों की खैर नहीं, विभाग ने तैयार किया ये Master Plan
साक्ष्य मिलने पर उन्हे पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

कानपुर, जेएनएन। ट्रैफिक विभाग के वसूलीबाज दारोगा, सिपाही और होमगार्डों की अब खैर नहीं। वसूली के लिए हांथ लपका तो विभाग की गोपनीय टीम धर दबोचेगी और पकड़े जाने पर निलंबन की कार्रवाई तय है। वसूलीबाज ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की धर पकड़ के लिए डीसीपी ट्रैफिक की ओर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। डीसीपी खुद ही गोपनीय टीम की मानीटरिंग करेंगे। शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणासी लागू होने के बाद बेतरतीब चाल से चलने वाले यातायात को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कसी है। डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थि ने चार्ज लेने के बाद शहर के सुगम यातायात में आ रही समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के प्रयास शुरू किए हैं।

जहां सख्ती से यातायात नियमों का पालन करा रहे हैं। वहीं उन्होंने विभाग के वसूलीबाज दारोगा, सिपाहियों और होमगार्डों को चेतावनी भी दी है। कई बार फील्ड पर मूवमेंट के दौरान और लोगों द्वारा फोन पर ट्रैफिक पुलिस कॢमयों की वसूली की शिकायतें मिली थीं। जिस पर उन्होंने अपनी एक पर्सनल टीम तैयार करके सेक्टरों से आने वाली शिकायतों को क्रास चेक कराया। इसके बाद उन्होंने कुछ कर्मचारियों को चिह्नित भी किया। डीसीपी ट्रैफिक ने फिलहाल एक पांच सदस्यीय गोपनीय टीम का गठन किया जा रहा है। जो वसूली की शिकायतों पर नजर रखने के साथ कर्मचारियों पर भी नजर रखेगी। साक्ष्य मिलने पर उन्हे पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इनका ये है कहना

कर्मचारियों की वसूली की कई शिकायतें मिली थीं। जिस पर एक गोपनीय टीम तैयार की है। जिसकी वह खुद मानीटरिंग करेंगे। शिकायत के बाद अगर पुख्ता साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कम से कम निलंबन की कार्रवाई तो की ही जाएगी। बाद में उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू होगी।

                                                                                      - बीबीजीटीएस मूर्थि, डीसीपी ट्रैफिक 

chat bot
आपका साथी