आठवीं तक के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई, देवांग को सिटी टॉपर्स अवार्ड, एक नजर में पढ़िए कानपुर की अन्य खबरें

कोरोना संक्रमण के चलते कानपुर में आठवीं तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है लेकिन सभी कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा रही है। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर ने स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज की बात कही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:40 AM (IST)
आठवीं तक के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई, देवांग को सिटी टॉपर्स अवार्ड, एक नजर में पढ़िए कानपुर की अन्य खबरें
कानपुर के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज फिर शुरू हुईं।

कानपुर, जेएनएन। आठवीं तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद हैं। हालांकि, सोमवार से अधिकतर सीबीएसई व आइसीएसई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की प्रधानाचार्य अर्चना निगम ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर बलविंदर सिहं ने कहा कि अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में सोमवार से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगी। कोविड-19 की गाइड लाइंस का पालन जरूरी है। - सतीश तिवारी, डीआइओएस

सीए बने मेधावियों को देवांग अग्रवाल कानपुर सिटी टॉपर्स अवार्ड

नवंबर 2019 से अब तक चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा के सफल होने वाले मेधावी रविवार को सम्मानित किए गए। इन्हें देवांग अग्रवाल कानपुर सिटी टॉपर्स अवार्ड दिया गया। इस मौके पर सीए देवांग अग्रवाल के पिता डॉ. एके अग्रवाल ने सफल मेधावियों का उत्साह बढ़ाया। देवांग अग्रवाल ने मार्च 2019 में 23 वर्ष की आयु में सीए फाइनल किया था। वह बचपन से डुशन मस्क्यूलर डिस्ट्राफी जैसी घातक बीमारी से पीडि़त थे। सीए बनने के छह माह बाद 24 अक्टूबर 2019 देवांग का निधन हो गया था। समारोह में मरियम फातिमा, श्रेया, अपर्णा सिंह, शुभम भाटिया समेत करीब एक दर्जन मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान देवांग की माता डॉ. मनीषा अग्रवाल भी रहीं। कार्यक्रम में सेंट्रल काउंसिल सदस्य अनुज गोयल, सिकासा चेयरमैन अभिषेक पांडेय, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के सदस्य अतुल मेहरोत्रा, दीप कुमार मिश्रा आदि रहे।

25 दिनों में 23000 श्रमिकों को मिलेगा हितलाभ

श्रम कल्याण परिषद से पंजीकृत प्रदेश के 23000 श्रमिकों को 25 दिनों में हितलाभ देने का आदेश परिषद के अफसरों को दिया गया है। यह सारे वह श्रमिक हैं, जिन्हें सत्र 2020 में 31 मार्च तक हितलाभ दिया जाना था। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि 30 अप्रैल तक प्रदेश के 23000 श्रमिकों को हितलाभ देने का निर्देश है। अफसरों की लापरवाही के चलते देरी हुई। तय समय पर श्रमिकों को हितलाभ मिल जाएगा।

आज प्रीपेड में बदल जाएंगे 12900 पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

केस्को के अंतर्गत 12900 स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को सोमवार को प्रीपेड मीटर में बदल दिया जाएगा। प्रीपेड उपभोक्ताओं को प्रीपेड रिचार्ज पर लागू टैरिफ की दरों पर दो फीसद की छूट भी रहेगी। पोस्टपेड उपभोक्ताओं को उनके मीटरों को प्रीपेड किए जाने की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। प्रथम चरण के बाद अन्य पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड मीटरों में बदलने का काम किया जाएगा। केस्को मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने पर तुरंत रिचार्ज कराएं।

बिना बैैंड बाजे के निकली बारात

सिख समाज ने अनूठी पहल की गई। बैंड बाजे के बजाए कीर्तन करते हुए बारात निकाली गई। साकेत नगर के गुरदीप सिंह गांधी के बेटे अवि सिंह गांधी की शादी लाजपत नगर निवासी गुरमीत ङ्क्षसह की बेटी असमीत कौर से तय थी। रविवार को अफीम कोठी स्थित एक होटल के लिए बारात रवाना हुई तो लोग हैरान थे। बरात में बैंड-बाजा नदारद था। इसकी जगह कश्मीर से आए संत इंदरजीत सिंह खालसा ढोलक-चिमटा बजाकर तुमरे काज संवारे, सदगुरु तुमरे काज संवारे शबद गायन करते चल रहे थे। बारात में दूल्हा व दुल्हन भी पैदल चल रहे थे। अवि ङ्क्षसह गांधी के मौसा सरदार अजीत ङ्क्षसह छाबड़ा ने बताया कि शहर में कीर्तन करते हुए बिना बैंड-बाजे के बारात पहली बार निकाली गई है।

chat bot
आपका साथी