अब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में कोर कमेटी की मुहर के बाद ही होंगे कार्यक्रम

महानगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुत जरूरी न होने पर कोई भी कार्यक्रम अचानक नहीं किया जाएगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 04:16 PM (IST)
अब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में कोर कमेटी की मुहर के बाद ही होंगे कार्यक्रम
अब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में कोर कमेटी की मुहर के बाद ही होंगे कार्यक्रम

कानपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में कुछ मिनट की नोटिस पर अब कार्यक्रम नहीं होंगे। महानगर कमेटी ने 16 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन कर साफ कर दिया है कि इस कमेटी की अनुमति के बिना कोई कार्यक्रम नहीं होगा। कमेटी में प्रदेश से लेकर जिला इकाई तक के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

व्यापार मंडल में अक्सर कुछ मिनट की सूचना पर पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा जाता रहा है। महानगर पदाधिकारी काफी दिनों से इस पर नाराजगी जता रहे थे। पिछले दिनों जिला संयोजक के पद पर मनोज बंका को मनोनीत करने के बाद इकाई की बैठक में तय किया गया कि कोई भी कार्यक्रम अब यूं ही तैयार नहीं कर लिया जाएगा। इसके लिए बाकी लोगों की भी सहमति होना जरूरी है। इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल की सहमति से एक कोर कमेटी बनाई गई। अगर बाजार में कहीं किसी विभाग का कोई छापा पड़ेगा तो उसकी सूचना वाट्सएप ग्रुप पर डाली जाएगी ताकि सभी उस पर तुरंत सहमति या असहमति जता सकें।

बैठक में जिला संयोजक मनोज बंका, चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा, अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, अतुल द्विवेदी, सतीश गांधी रहे। तय हुआ कि इन पांचों पदाधिकारियों के अलावा ज्ञानेश मिश्रा, राजे गुप्ता, रोशन गुप्ता, श्याम शुक्ला, चंद्राकर दीक्षित, गुरजिंदर सिंह, अतुल त्रिपाठी, विजय गुप्ता गोरे, नवीन शर्मा, असद इमरान, आशू शर्मा कोर कमेटी में रहेंगे। संरक्षक राजकुमार गुप्ता विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

chat bot
आपका साथी