आज शाम पांच बजे से परेड की तरफ वाहनों की 'नो इंट्री'

परेड में रामलीला और दशहरा के आयोजन के चलते एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने डायवर्जन लागू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST)
आज शाम पांच बजे से परेड की तरफ वाहनों की 'नो इंट्री'
आज शाम पांच बजे से परेड की तरफ वाहनों की 'नो इंट्री'

जासं, कानपुर : परेड में रामलीला और दशहरा के आयोजन के चलते एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह रविवार शाम पांच बजे से प्रभावी होगी। इसके बाद कोई भी वाहन परेड मैदान की ओर नहीं जा सकेगा।

यह है डायवर्जन

- लाल इमली चौराहे से कोई भी वाहन कारसेट, परेड की ओर नहीं जाएगा। यह वाहन सिल्वरटर्न तिराहे से वीआइपी रोड होकर माल रोड जाएंगे।

-एमजी कालेज चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट, नवीन मार्केट की ओर नहीं जाएगा। यह ट्रैफिक सिल्वरटर्न तिराहे, लाल इमली से कर्नलगंज की तरफ जाएगा।

- बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जाएगा। यह वाहन मेस्टन रोड से मूलगंज, बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा की ओर जाएंगे। - चेतना चौराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा नहीं जाएगा। यह वाहन मेघदूत तिराहे की ओर से जाएंगे। - यतीमखाना चौराहे से कोई भी वाहन परेड नहीं जाएगा। यह यातायात लाल इमली चौराहे से जाएगा। - पोस्टआफिस तिराहे से भी वाहन परेड रोड पर नहीं जाएंगे। यह ट्रैफिक एनटीसी म्योर मिल की तरफ से जाएगा। - लैंडमार्क तिराहा, मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को बड़ा चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी