कानपुर से अलीगढ़ का सफर होगा आसान, जीटी रोड चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू, बनाए जाएंगे दो टोल

कन्नौज के मित्रसेन से आइआइटी कानपुर तक पीएनसी कंपनी को काम मिला है। इसमें चौबेपुर से नवीगंज के बीच चौड़ीकरण के लिए मिट्टी भराई व सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसके बनने से कानपुर से कन्नौज तक आने व जाने लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 10:30 AM (IST)
कानपुर से अलीगढ़ का सफर होगा आसान, जीटी रोड चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू, बनाए जाएंगे दो टोल
कानपुर से अलीगढ़ मार्ग की खबर से संंबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर से अलीगढ़ आने व जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए एनएचआइ ने चौबेपुर से कन्नौज के नवीगंज के बीच जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। इसे दो वर्ष में पूरा किया जाने का लक्ष्य एनएचआइ के अधिकारियों ने रखा है। कानपुर से मैनपुरी के बीच दो चरणों में काम हो रहा है। जीआर इंफ्राटेक कंपनी मैनपुरी बार्डर के नवीगंज से कन्नौज के मित्रसेन तक काम कर रही है तो  कन्नौज के मित्रसेन से आइआइटी कानपुर तक पीएनसी कंपनी को काम मिला है। इसमें चौबेपुर से नवीगंज के बीच चौड़ीकरण के लिए मिट्टी भराई व सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसके बनने से कानपुर से कन्नौज तक आने व जाने लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वैसे तो यह प्रोजेक्ट कानपुर- अलीगढ़ तक का है। इसकी कुल लंबाई 300 किमी है, लेकिन कन्नौज के परियोजना निदेशक के पास सिर्फ 130 किमी सड़क के चौड़ीकरण का काम है। इसके साथ ही शिवराजपुर व कन्नौज के यशोदा गांव के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

कई जगह नहीं हो पाया अधिग्रहण: कानपुर से कन्नौज के बीच अभी कई जगह अधिग्रहण नहीं हो पाया है। कई किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं तो कई मुआवजा लेने के बाद भी कब्जा खाली नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने डीएम कानपुर से बात की है। 15 नवंबर तक इसे पूरा किया जाएगा।

कुल पांच पैकेजों में चल रहा है काम: पहला अलीगढ़ के बौनेर से हाथरस के भदवास, दूसरा भदवास से एटा कल्याणपुर, तीसरा कल्याणपुर से नवीगंज मैनपुरी, चौथा नवीगंज से कन्नौज के मित्रसेन, पांचवां मित्रसेन से आइआइटी गेट तक।

अमित चित्रांसी का हुआ तबादला: एनएचएआइ कन्नौज के परियोजना निदेशक अमित चित्रांसी का तबादला हो गया है। उनकी जगह प्रशांत दुबे को परियोजना निदेशक को चार्ज मिला है।

इनका ये है कहना: 

कानपुर से कन्नौज के बीच 20 जगह सड़क और पुलिया के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। दो वर्ष में चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। - प्रशांत दुबे, परियोजना निदेशक कन्नौज, एनएचएआइ।

chat bot
आपका साथी