NHAI लेकर आया एक नई व्यवस्था, अब फास्टैग की सिक्योरिटी मनी से भी दे सकेंगे टोल टैक्स

टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों में लगे फास्टैग से छेड़छाड़ व गंदा होने पर कैमरे का सेंसर सही से स्कैन नहीं कर पाता है। इसके बाद कर्मचारी मशीन लगाकर स्कैन करता है। इस वजह से अन्य वाहन सवारों को परेशानी होती है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 04:57 PM (IST)
NHAI लेकर आया एक नई व्यवस्था, अब फास्टैग की सिक्योरिटी मनी से भी दे सकेंगे टोल टैक्स
प्राधिकरण अपने हिसाब से सिक्योरिटी मनी कटेगा।

कानपुर, जेएनएन। वाहन सवार अपने वाहन में लगे फास्टैग में अगर बैलेंस खत्म हो गया है तो सिक्याेरिटी मनी से टोल कटेगा। इसके लिए एनएचएआइ ने व्यवस्था की है। 15 फरवरी रात 12 बजे से फतेहपुर, घाटमपुर, कानपुर देहात, इटावा और उरई के टोल प्लाजा से कैश लेने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। सभी ट्रांजेक्शंस को फास्टैग कर दिया गया है। इस व्यवस्था में एनएचएआइ एक नई व्यवस्था और लेकर आया है। इसके तहत टैग में लगने वाली 200 रुपये की सिक्योरिटी मनी को भी वाहन सवार इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में वाहन सवारों को टैग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं टैग में रिचार्ज खत्म होने की स्थिति में दिक्कत नहीं होगी और वह रिचार्ज भी कर सकता है। हालांकि यह व्यवस्था ज्यादा दिन की नहीं है। जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नियमों में बदलाव करेगा। इसके तहत प्राधिकरण अपने हिसाब से सिक्योरिटी मनी कटेगा।

टैग में गड़बड़ी बड़ा रही वाहनों की कतार

टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों में लगे फास्टैग से छेड़छाड़ व गंदा होने पर कैमरे का सेंसर सही से स्कैन नहीं कर पाता है। इसके बाद कर्मचारी मशीन लगाकर स्कैन करता है। इस वजह से अन्य वाहन सवारों को परेशानी होती है।

ब्लैक लिस्ट होने पर रेड दिखाएगा टैग

फास्टैग में अगर बैलेंस कम है तो औरेंज, पर्याप्त बैलेंस होने पर ग्रीन फॉर एक्टिव और खत्म होने पर ब्लैक लिस्ट दिखाएगा फास्टैग। इसके दोबारा चालू करने के लिए प्रार्थना पत्र बैंक या एनएचएआई को देना होगा

इनका ये है कहना 

टोल प्लाजा में कैशलेश व्यवस्था को सफल बनाने के लिए फास्टैग की सिक्याेरिटी मनी से भी टोल टैक्स कटवा सकेंगे। भविष्य में इसे बदला भी जा सकता है। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआ

chat bot
आपका साथी