नई उम्र के ई-रिक्शा चालक बन रहे लोगों के लिये खतरा, बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था

शहर में वैसे तो ई-रिक्शा कई रूट पर जाम लगने का कारण बन रहे हैैं। नई उम्र के रिक्शा चालक दुर्घटना का कारण बन रहे हैैं। कई चालक ऐसे हैैं जिनके पास कोई भी वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है लेकिन इन्हें पुलिस रोक भी नहीं रही है।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 12:46 PM (IST)
नई उम्र के ई-रिक्शा चालक बन रहे लोगों के लिये खतरा, बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था
दुर्घटना का कारण बन रहे नई उम्र के ई-रिक्शा चालक।

कानपुर, जेएनएन। शहर में ई-रिक्शा से राहत कम मुसीबत ज्यादा हो गई है। नई उम्र के चालकों के हाथ में ई रिक्शा की कमान से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जगह-जगह ई-रिक्शा की वजह से जाम लग रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ई रिक्शों से जाम की स्थित बनी रहती है। ई-रिक्शा का संख्या में भी लगातार वद्धि हो रही है। ई-रिक्शा जांच के लिए न तो यातायात पुलिस न ही आरटीओ अभियान चला रहा है।

ई-रिक्शा से बढ़ रही समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अपर आयुक्त से मिला और उनको ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि एक ही लाइसेंस पर कई-कई ई रिक्शा पंजीकृत करा लिए गए हैं। कम उम्र के नौसिखिया चालक ई रिक्शा का संचालन कर लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ई रिक्शा की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रिक्शों का संचालन करते है जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। इनकी वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ई रिक्शों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे समस्या कम होने की बजाय बढ़ रही है। परिवहन विभाग व यातायात विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। कहा गया कि एक ही नंबर के कई ई रिक्शा चल रहे हैं। मांग की गई कि ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाए। मुख्य मार्गों पर संचालित हो रहे ई रिक्शा पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में राकेश मिश्रा आदि रहे। 

chat bot
आपका साथी