कानपुर: जल्दी से निपटा लें बैंक से जुड़े कामकाज, नवरात्र से दीपावली के बीच 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

अक्टूबर में अब तक चार दिन में दो दिन छुट्टी रह चुकी है। गुरुवार से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। इसके बाद बैंकों की छुट्टियां बढ़ जाएंगी। 14 अक्टूबर को दुर्गा नवमी से 19 अक्टूबर बारावफात के बीच छह दिन में चार दिन छुट्टी रहेगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 08:30 AM (IST)
कानपुर: जल्दी से निपटा लें बैंक से जुड़े कामकाज, नवरात्र से दीपावली के बीच 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट
बैंकों की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। त्योहार का मौसम आ गया है। सात अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। दीपावली के बाद भाईदूज तक त्योहार का यह उल्लास चलता रहेगा। इस दौरान पूरे वर्ष की सबसे ज्यादा खरीदारी की जाती है मगर इस बीच 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस माह जहां कुल 11 अवकाश हैं, जिसमें अभी नौ अवकाश बाकी हैं। दूसरी ओर नवंबर में चार से सात तारीख तक लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो या तो पहले से कैश निकाल लें या आनलाइन भुगतान पर विश्वास करें।

अक्टूबर में अब तक चार दिन में दो दिन छुट्टी रह चुकी है। गुरुवार से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। इसके बाद बैंकों की छुट्टियां बढ़ जाएंगी। 14 अक्टूबर को दुर्गा नवमी से 19 अक्टूबर बारावफात के बीच छह दिन में चार दिन छुट्टी रहेगी। इसके बाद दीपावली के मौके पर लगातार चार छुट्टियां हैं। दूज के बाद दिसंबर के अंत तक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की ही छुट्टियां हैं। इसके अलावा कोई छुट्टी नहीं है। क्रिसमस की छुट्टी भी चौथे शनिवार की वजह से खत्म हो गई है। 

नवरात्र से भाई दूज तक की छुट्टियां

नौ अक्टूबर दूसरा शनिवार।   10 अक्टूबर रविवार। 

 14 अक्टूबर दुर्गा नवमी। 

 15 अक्टूबर दशहरा।   17 अक्टूबर रविवार।   19 अक्टूबर बारावफात।   23 अक्टूबर चौथा शनिवार।   24 अक्टूबर रविवार।   31 अक्टूबर रविवार।  चार नवंबर दीपावली।   पांच नवंबर गोवर्धन पूजा।   छह नवंबर भाई दूज।   सात नवंबर रविवार। 
chat bot
आपका साथी