कानपुर: Electricity Amendment Bill के विरोध में होगा देशव्यापी कार्य बहिष्कार, जानिए किस दिन हाेगा आंदोलन

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के अाह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 का विरोध तेज होने लगा है। बिजली कर्मियों ने घोषणा की है कि अगर बिल वापस न लिया गया तो 10 अगस्त को देश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:56 PM (IST)
कानपुर: Electricity Amendment Bill के विरोध में होगा देशव्यापी कार्य बहिष्कार, जानिए किस दिन हाेगा आंदोलन
देशव्यापी कार्य बहिष्कार की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 का का विरोध तेज होने लगा है। बिल के विरोध में प्रदर्शन शुुरु हो गए हैं। 10 अगस्त को देश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। नेशनल कोआर्डिनेशन  कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स  के अाह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल  2021 का विरोध तेज  होने लगा है। बिजली कर्मियों ने घोषणा की है कि अगर बिल वापस न लिया गया तो 10 अगस्त को देश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में बिल को संसद में पारित कराने का ऐलान किया है। बिजली कर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सरकार से मांग की है कि बिल को पारित कराने की बजाय संसद की बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाए। बिल के विरोध में  मंगलवार को नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के पदाधिकारी केंद्रीय विद्युत मंत्री को दिल्ली में ज्ञापन देंगे।  ज्ञापन देने के बाद सरकार ने अपना निर्णय न बदला तो प्रदर्शन किया जाएगा।  10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, पनकी के संयोजक  अनुराग कुमार पाण्डेय ने बताया कि  इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में उत्पाद का लाइसेंस समाप्त कर बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन का निजीकरण किया गया। इसके परिणाम स्वरूप लोगों को महंगी बिजली की मार झेलनी पड़ी। अब इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 के माध्यम से बिजली वितरण का लाइसेंस लेने की शर्त समाप्त की जा रही है। इससे बिजली वितरण के निजीकरण का रास्ता खुल जाएगा।

chat bot
आपका साथी