National Tourism Day Special: ऐतिहासिक विरासतों की धरोहर है कानपुर, अब संजोएगा पर्यटन विभाग

कानपुर नगर को पर्यटन नगरी बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है । जल्द ही गंगा बैराज घाटमपुर बिठूर और पुराने स्टेशन की पर्यटन योजनाओं से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और ऐतिहासिक स्थलों को संवारा जाएगा ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:51 AM (IST)
National Tourism Day Special: ऐतिहासिक विरासतों की धरोहर है कानपुर, अब संजोएगा पर्यटन विभाग
कानपुर की पर्यटन के पटल पर पहचान बनेगी।

कानपुर, [अंकुश शुक्ल]। शहर में यूं तो बहुत कुछ है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है, मगर कमी रही पर्यटन स्थल के नजरिए से आज तक विकास न होने की। अब वक्त बदल चुका है। ऐतिहासिकता समेटे स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। जल्द ही शहर पर्यटन नगरी का रूप लेगी। रामायण थीम पार्क, अटल घाट, बोट क्लब, बॉटनिकल पार्क, घाटमपुर के चर्चित मंदिर और शहर के पुराने स्टेशनों को पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा।

पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा गंगा बैराज बॉटनिकल गार्डन की भूमि पर गंगा जैव विविधता पार्क का निर्माण कराए जाने की योजना है। इसी तरह अटल घाट के पीछे 32 एकड़ में गंगा थीम पार्क की स्थापना होनी है। इसमें गंगा से जुड़े इतिहास के साथ 1857 की क्रांति से जुड़ा इतिहास भी लोग जान सकेंगे। साथ ही बॉटनिकल गार्डन 50 एकड़ में बनेगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे होंगे और गंगा से जुड़ी जानकारियां भी। अटल घाट पर काशी व हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती व बोट क्लब में विभिन्न प्रकार की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी है।

रामायण थीम पार्क का तोहफा

मोतीझील स्थित तुलसी उपवन जल्द स्वदेश दर्शन योजना के तहत रामायण थीम पार्क में लेजर लाइट शो से त्रेतायुग जीवंत दर्शन कराने की योजना लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द शहरवासियों को रामायण थीम पार्क का तोहफा मिलेगा। इसमें डिजिटल रामायण, वीडियो वॉल के साथ तुलसीदास की रचनाएं-दोहे, रामायण के प्रमुख पात्र, श्रीराम व सीता का विवाह, रामाज्ञा, संकटमोचन, जानकी मंगल, सीता हरण, वनवास, दोहावली, कवितावली, गीतावली, पार्वती मंगल, श्रीकृष्ण लीला का लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रसारण किया जाएगा।

शहर के पुराने स्टेशन करेंगे आकर्षित

घाटमपुर स्थित गुप्तकालीन और जगन्नाथ मंदिर को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। बिठूर में लवकुश आश्रम और वाल्मीकि आश्रम, पेशवा और रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास से पर्यटकों को परिचित कराने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। विश्व के प्रमुख टेस्ट सेंटर ग्रीनपार्क में विजिटर्स गैलरी और लगभग 135 वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्टेशन को वर्ष 2002 में रेलवे ने हेरिटेज बिङ्क्षल्डग घोषित किया था।

chat bot
आपका साथी