कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, वर्कशॉप, गोशाला में अफसरों और कर्मचारियों के काम की मॉनीटरिंग करेगा नगर निगम

नगर निगम ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे। भाऊसिंह पनकी स्थित कूड़ा निस्तराण प्लांट में अक्सर यहां पर कर्मचारी गायब रहते हैं। गोशाला में जानवरों को भोजन न देने के मामलों की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

By ShaswatgEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:37 PM (IST)
कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, वर्कशॉप, गोशाला में अफसरों और कर्मचारियों के काम की मॉनीटरिंग करेगा नगर निगम
कानपुर नगर निगम लगवाने जा रहा सीसीटीवी कैमरे।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, वर्कशाप, गौशाला और विद्युत शवदाह गृह में अफसरों व कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नगर निगम ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। इनको स्मार्ट सिटी मिशन से जोड़ा जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि इन विभागों में क्या काम हो रहा है। यहां पर हो रही गतिविधियों का पता नहीं चल पाता है। कब अफसर व कर्मचारी कार्यालय आए क्या दिनभर काम हुआ ।  

शहर में छह कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन गंदगी के निस्तारण के लिए बनाए गए है ताकि कूड़ाघर हटाकर यहां से कू़ड़ा सीधे भाऊसिंह पनकी स्थित कूड़ा निस्तराण प्लांट भेजा जा सके। अक्सर यहां पर कर्मचारी गायब रहते हैं। खुद नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कमियों को देखा कि काम के नाम पर मौज मस्ती होती है। इसके अलावा वर्कशाप में भी वाहनों के निकालने और  गोशाला में जानवरों को भोजन न देने के मामलों की लगातार आए आ रही शिकायतों को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अारके सिंह ने बताया कि ढाई सौ कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी माॅनीटरिंग स्मार्ट सिटी के सिस्टम से की जाएगी।इसके लिए टेंडर कराए जा रहे है। दीपावली के बाद से कैमरे लगना शुरू हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी