फतेहपुर में रहस्यमयी ढंग से महिला की जिंदा जलकर मौत, दहेज के लिए हत्या किए जाने की चर्चा

तकियापुर मजरे अफोई निवासी मो.रुखसार की शादी दो महीने पहले कौशांबी जिले के फतेह शाहपुर गांव निवासिनी 25 वर्षीय महनूर बानो के साथ हुई थी। रविवार भोर पहर विवाहिता आग की लपटों में घिरी तो चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:21 PM (IST)
फतेहपुर में रहस्यमयी ढंग से महिला की जिंदा जलकर मौत, दहेज के लिए हत्या किए जाने की चर्चा
तकियापर गांव में स्वजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस।

फतेहपुर, जेएनएन। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के तकियापर मजरे अफोई गांव में रविवार भोर पहर संदिग्ध हालात में नवविवाहिता आग से झुलस गई। गंभीर हालत में स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। दिवंगत नवविवाहिता के भाई ने ससुरालीजन पर दहेज के खातिर बहन को ङ्क्षजदा जलाने का आरोप लगाया है।

तकियापुर मजरे अफोई निवासी मो. रुखसार की शादी दो महीने पहले कौशांबी जिले के फतेह शाहपुर गांव की महनूर बानो के साथ हुई थी। वह रविवार भोर पहर आग की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। महनूर के भाई मेराज ने बताया कि दो हफ्ते पहले बहनोई की पिटाई से नाराज होकर बहन मायके चली आई थी। मो. रुखसार ने बहन को तलाक की धमकी दी थी। परिवार टूटने के भय से दो दिन पहले ही वह अपनी ससुराल आई थी। भाई ने आरोप लगाया कि बहन को जेठानी और सास अक्सर मारते-पीटते थे। प्रभारी निरीक्षक अरङ्क्षवद गौतम का कहना था कि मायके पक्ष से तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी