फर्रुखाबाद में फंदे से लटका मिला परिषदीय अध्यापक की पत्नी का शव, मायके पक्ष ने कही हत्या की बात

गुंजन के शव का पोस्टमार्टम डॉ. विकास पटेल और डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के पैनल से किया गया। बताया गया कि गुंजन की मौत फांसी लगने से हुई है। उसकी छाती कोहनी और पैर में खरोंच के निशान पाए गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:43 PM (IST)
फर्रुखाबाद में फंदे से लटका मिला परिषदीय अध्यापक की पत्नी का शव, मायके पक्ष ने कही हत्या की बात
फर्रुखाबाद में फांसी की घटना से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक तस्वीर।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। बेसिक शिक्षा परिषद माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में गुरुवार को घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। इसके बाद मौके पर जब मायके पक्ष के लाेग पहुंचे तो उन्हाेंने हत्या का आरोप लगाया।

ये है पूरा मामला: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला रमपुरा निवासी रोहित यादव की 32 वर्षीय पत्नी गुंजन यादव का शव गुरुवार को कमरे में लगे पंखे में फांसी पर लटका मिला। देर रात घटना की सूचना यूपी 112 पर पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को जनपद कन्नौज के जशोदा किसवापुर निवासी गुंजन के भाई राजीव उर्फ विपिन पुत्र वीरेंद्र सिंह ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या करने के बाद बहन गुंजन का शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जून 2014 में गुंजन की शादी हुई थी। गुंजन के तीन बच्चों में दंश, गौरी और एक माह का पुत्र है। महिला की मौत पर मां सरला देवी आदि स्वजन में कोहराम मच गया। वह भाई राजीव, रुपाली, शैलू, और नितिन में दूसरे नंबर की थी। राजीव ने बताया कि रोहित तिर्वा के पास एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। रोहित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं रीता यादव के परिवारी हैं। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि जांच में महिला के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फांसी से मौत होने की पुष्टि: गुंजन के शव का पोस्टमार्टम डॉ. विकास पटेल और डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के पैनल से किया गया। बताया गया कि गुंजन की मौत फांसी लगने से हुई है। उसकी छाती, कोहनी और पैर में खरोंच के निशान पाए गए।

chat bot
आपका साथी