कभी म्यूजिकल फाउंटेन में घूमने आते थे लोग, अब लगता है नशेबाजों का जमावड़ा

किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के अंदर इंटरलाकिंग टाइल टूटी हुई हैैं और कूड़ा जमा रहता है। गंदगी और अराजक तत्वों के कारण लोग यहां जाना पसंद नहीं करते हैैं। अराजक तत्व कई बार झाड़ियों में आग भी लगा चुके हैं।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:20 PM (IST)
कभी म्यूजिकल फाउंटेन में घूमने आते थे लोग, अब लगता है नशेबाजों का जमावड़ा
म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में गंदगी के कारण लोग जाना पसंद नहीं कर रहे। प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर, जेएनएन। दक्षिण क्षेत्र में कभी अपनी खास पहचान रखने वाला म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में अब लोग जाना पसंद नहीं करते हैं। यहां पर दिनरात नशेबाजों का जमावड़ा रहता है।

किदवई नगर मेन रोड पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में कभी झूला, फव्वारा इसके साथ म्यूजिक बजता था, तब परिवार के साथ पार्क में धूमने के लिए आते थे। धीरे-धीरे यह पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क के पीछे के हिस्से में तो अक्सर गंदगी जमा रहती है। हालांकि कुछ माह पहले नगर निगम ने पार्क की दीवारों में रंगाई पुताई कराई थी। पार्क बाहर से देखते में अच्छा लगता है, अंदर इंटरलाकिंग टाइल टूटी और फव्वारे में कूड़ा जमा रहता है।

जल संचय के लिए की है खोदाई

डेढ़ माह पहले नगर निगम ठेकेदार ने जलसंचय के लिए खोदाई की थी। मिट्टी पार्क में ही जमा रहती है। इससे उड़ने वाली धूल से सभी परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की है।

अराजक तत्व लगा चुके हैं आग

पार्क के अंदर अराजक तत्व शराब, बीड़ी, सिगरेट, गांजा पीते हैं। अराजक तत्वों ने कई बार झाड़ियों में आग भी लगा दी है। इसके बाद फायर ब्रिगेड को आग बूझाई है।

इन इलाके के लोग आते थे टहलने

किदवई नगर, बाबूपुरवा, बारादेवी, जूही, आनंदपुरी सहित कई इलाके के लोग टहलने के लिए आते थे। 

chat bot
आपका साथी