Murder in Auraiya : सब्जी विक्रेता की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला लहूलुहान शव

पुलिस ने मुताबिक ग्राम अंतोल का पूर्वा निवासी सुखपाल सब्जी विक्रता था वह इससे अपना घर चलाता था। परिवार में पत्नी संतोषी व उसकी तीनों बेटियां खुशबू नैना व नैंसी हैं। पत्नी ने बताया कि सोमवार को सुबह मोपेड से सब्जी औरैया मंडी गए थे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:54 AM (IST)
Murder in Auraiya : सब्जी विक्रेता की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला लहूलुहान शव
तभी गांव वालों ने सुखपाल का खून से सना हुआ शव खेत में पड़ा देखा।

कानपुर, जेएनएन। औरैया में सब्जी विक्रेता की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों के आने पर मामले की जानकारी हुई। मृतक की घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर मोपेड पड़ी मिली। शव की हालत देखकर कर लग रहा है कि हत्यारे की गहरी दुश्मनी थी। तब ही इतनी बेदर्दी से तड़पा कर मारा है। पुलिस फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मुताबिक ग्राम अंतोल का पूर्वा निवासी सुखपाल सब्जी विक्रेता था, वह इसी धंधे के जरिए अपना घर चलाता था। परिवार में पत्नी संतोषी व उसकी तीनों बेटियां खुशबू, नैना व नैंसी हैं। पत्नी ने बताया कि सोमवार को सुबह मोपेड से औरैया सब्जी मंडी गए थे। वह रोज सुबह ही सब्जी लेने जाया करते थे। तभी गांव वालों ने सुखपाल का खून से सना हुआ शव खेत में पड़ा देखा।

र्दन और शरीर पर धारदार हथियार के निशान : पुलिस को जांच में शव पर कई जगह धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले। गर्दन, हाथ और यहां तक ही शरीर के नाजुक अंग पर भी घाव के निशान हैं। इससे पुलिस हत्या से इन्कार नहीं कर रही है। वहीं हत्या के पीछे किसी गहरी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।

गांव में पत्नी की पहले से दो शादी होने की चर्चा: गांव वालों में हत्या के बाद पत्नी की पहले से दो शादी होने की चर्चा है, लेकिन अभी तक इस बारे में काई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग सकी है।

आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस : घटनास्थल पर एएसपी शिष्ट पाल और सीओ पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं जो लोग सुखपाल के संपर्क में रहते थे, उससे भी बातचीत ही जाएगी। सभी की कॉल डिटेल की भी जांच होगी।

chat bot
आपका साथी