कानपुर: महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या, दुष्कर्म और लूटपाट की आशंका, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

महिला की हाथ पैर बांध दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। फोन न उठने पर महिला का भाई घर पहुंचा तो महिला का शव पीछे के कमरे में फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर एडीसीपी साउथ फोरेंसिक और डाग स्क्वायड संग पहुंचे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 03:45 PM (IST)
कानपुर:  महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या, दुष्कर्म और लूटपाट की आशंका, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
दुष्कर्म और लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नौबस्ता के खाड़ेपुर में घर के अंदर पीछे कमरे में महिला की हाथ पैर बांध दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। फोन न उठने पर महिला का भाई घर पहुंचा तो महिला का शव पीछे के कमरे में फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर एडीसीपी साउथ फोरेंसिक और डाग स्क्वायड संग पहुंचे। दुष्कर्म और लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

अर्रा गांव निवासी अनोद कुमार मौर्या रायपुरवा स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 14 वर्षीय बेटी आकांक्षा मौर्या हैं। अनोद मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है। सुबह करीब आठ बजे अनोद ड्यूटी गए और दसवीं की पढ़ाई कर रही बेटी भी स्कूल के लिए निकली थी। लक्ष्मी के भाई बौद्धनगर निवासी रमाशंकर ने बताया की दो दिन पहले बहन ने फोन कर सीने में दर्द की जानकारी दी थी। गुरुवार को कार्डियोलाजी में दिखाने के लिए कहा था। इसलिए वह सुबह उसे फोन कर रहे थे, लेकिन फोन उठा नहीं तो वह घर पहुंच गए। बाहर से दरवाजे पर कुंडा लगा था। अंदर धुंआ भरा हुआ था। वह ऊपर पहली मंजिल पर पहुंचे तो बाथरूम में आग लगी थी। वहां पानी डाला और बहन को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नीचे पीछे के कमरे में पहुंचने पर बहन का शव औंधे मुंह फर्श पर पड़ा था। उसे पलटाया तो हाथ-पैर चादर से बंधे थे। गला दुपट्टे से कसा था। उसके नाक और मुंह से खून आया था। इस पर उन्होंने सूचना बहनोई और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर गोविंद नगर एसीपी विकास पांडेय और नौबस्ता थाने की फोर्स के साथ फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करनी शुरू की। कुछ ही देर में डाग स्क्वायड पहुंचा। घर से निकल कर में रोड तक जाने के बाद वापस घटना स्थल लौटा।  वहीं पुलिस ने एक इंटर कालेज के मास्टर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक मास्टर का उनके घर अक्सर आना जाना होता था। मामले की जानकारी पर एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी