कन्नौज में महिला की हत्या के बाद बोरे में बंदकर फेंका शव, चेहरे पर पुलिस काे मिले गहरे जख्म

मंगलवार सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के रज्जापुर्वा गांव के पास ईशन नदी पुल से गुजर रहे राहगीरों को दुर्गंध आई तो उन्होंने नीचे उतर कर देखा तो झाडिय़ों में बोरे में शव होने की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर शव बाहर निकाला।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:53 PM (IST)
कन्नौज में महिला की हत्या के बाद बोरे में बंदकर फेंका शव, चेहरे पर पुलिस काे मिले गहरे जख्म
कन्नौज में घटनास्थल की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

कन्नौज, जेएनएन। ईशन नदी पुल के पास झाडिय़ों में बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। चेहरे पर चोट के गहरे जख्म होने से पहचान नहीं हो सकी। डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक शव दो-तीन दिन पुराना है। हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है।

मंगलवार सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के रज्जापुर्वा गांव के पास ईशन नदी पुल से गुजर रहे राहगीरों को दुर्गंध आई तो उन्होंने नीचे उतर कर देखा तो झाडिय़ों में बोरे में शव होने की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। खोजी श्वान घटनास्थल से ईशन नदी पुल तक गया, फिर वापस आ गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ङ्क्षसह ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे। शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा की मॉच्र्युरी में रखा गया है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम होगा। हालांकि चेहरे पर जो निशान हैं, वह आवारा जानवरों के हमले के लग रहे हैं। शव को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल है और शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी