महोबा में खेत को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक की लाठी से पीट कर हत्या

बुधवार सुबह यहां के निवासी 40 वर्षीय जयहिंद व 60 वर्षीय टुटिया खेत पर काम कर रहे थे। तभी जयहिंद अपने खेत में तारबाड़ी लगाने लगा। खेत में काम कर रहे उसके परिवार के रामस्वरूप व तोड़न आदि ने तारबाड़ी लगाने का विरोध किया कहा कि यह खेत उनका है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:40 PM (IST)
महोबा में खेत को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक की लाठी से पीट कर हत्या
महोबा में युवक की हत्या से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

महोबा, जेएनएन। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के अकौनी गांव में खेत की जमीन को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित हवाई फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला: घटना थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम अकौनी की है। बुधवार सुबह यहां के निवासी 40 वर्षीय जयहिंद व 60 वर्षीय टुटिया खेत पर काम कर रहे थे। तभी जयहिंद अपने खेत में तारबाड़ी लगाने लगा। बगल के खेत में काम कर रहे उसके परिवार के रामस्वरूप व तोड़न आदि ने तारबाड़ी लगाने का विरोध किया, कहा कि यह खेत उनका है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बताया गया है कि इसके बाद रामस्वरूप व तोड़न ने लाठियां लेकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। कई प्रहार से जयहिंद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टुटिया घायल हो गया। इसके बाद आरोपित हवाई फायर कर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल टुटिया को स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है। जयहिंद की मौत के बाद उसके 15 वर्षीय बेटे आनंद, 18 वर्षीय अंकुश, 14 वर्षीय बेटी कल्पना व पत्नी देवकुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी के मुताबिक जब पिता को यह लोग मार रहे थे तब इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी थी। लेकिन पुलिस ने पहले शिकायती पत्र देने की बात कह उन्हें टाल दिया और यह घटना हो गई। यदि पुलिस पहले गंभीरता दिखाती तो शायद यह हत्या टल सकती थी। मौके पर कुलपहाड़ थाने का फोर्स पहुंच गया था।

chat bot
आपका साथी