कमजोर लोगों को परेशान कर भाजपा समाज में फैला रही है सांप्रदायिकता : मुनकाद अली Kanpur News

बसपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उर्सला अस्पताल और मंगटा गांव पहुंच घायलों का लिया हालचाल।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 01:15 PM (IST)
कमजोर लोगों को परेशान कर भाजपा समाज में फैला रही है सांप्रदायिकता : मुनकाद अली Kanpur News
कमजोर लोगों को परेशान कर भाजपा समाज में फैला रही है सांप्रदायिकता : मुनकाद अली Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। भाजपा सरकार संविधान मानने वालों व कमजोर लोगों को परेशान कर रही है। जहां पर भाजपा की सरकार है वहां सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। मंगटा गांव की घटना इसका ताजा उदाहरण है। ये बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहीं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीडि़तों से मिलने पहले गांव और फिर घायलों से मिलने उर्सला अस्पताल पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आरोपितों पर रासुका लगाने और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मामले को सदन में उठाने का भरोसा दिलाया।

गरीब व कमजोर लोगों को बनाया जा रहा निशाना

बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पीडि़तों को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ है, डरने की जरूरत नहीं है। कहा, क्या संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का पोस्टर या होर्डिंग लगाना अपराध है या फिर बुद्ध कथा कराना। मंगटा के दलितों ने यही किया था, लेकिन उनके साथ बर्बरता की गई। भाजपा सरकार द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता का ही यह नतीजा है कि दलितों-गरीबों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। वह यहीं नहीं रुके, कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन गरीबों का भला कहीं नहीं हो रहा है। गरीब व कमजोर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को कानपुर देहात के मंगटा गांव में पोस्टर फाडऩे को लेकर दो पक्षों संघर्ष हो गया था, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।

सदन में उठाएंगे मंगटा का मामला

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने उर्सला में कहा कि घायलों न्याय जरूर मिलेगा। पूरे मामले की रिपोर्ट बसपा प्रमुख मायावती को देंगे। मामले को सदन में उठाएंगे। उनके साथ सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, नरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार गौतम, प्रवेश कुरील, अनिल पाल, जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील, महानगर अध्यक्ष एसपी टेकला, जिला जोनल इंचार्ज दीप सिंह, अनिल सोनकर, राम नरायन निषाद आदि रहे।

बढ़ाई जाए हत्या के प्रयास की धारा

रविवार दोपहर बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, बसपा विधान मंडल नेता लालजी वर्मा, नेता विधान परिषद दिनेश चंद्रा व नौशाद अली ने कानपुर देहात के एएसपी अनूप कुमार व एसडीएम सदर आनंद कुमार ङ्क्षसह से मुलाकात कर दलितों से मारपीट करने वाले के साथ रासुका लगाने और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि घटना में जो घायल है उनका बेहतर इलाज प्रशासन करवाए और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष भी घायलों से मिले

उनके जाने के कुछ देर बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम घायलों से मिले। उन्होंने कहा कि कमजोरों को न्याय दिलाया जाएगा। सपा उनके साथ खड़ी है। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। मामला सदन में उठाया जाएगा। उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां, वरुण मिश्र, शैलेंद्र यादव, डॉ कुलदीप यादव, प्रदीप कुशवाहा, अकील अहमद, मुमताज मंसूरी आदि रहे।

प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान

भाकपा (माले ) की राज्य स्थाई समिति के सदस्य रमेश सिंह सेंगर, जिला कमेटी के सदस्य राणा प्रताप सिंह, ट्रेड यूनियन नेता एसएस जैदी व रामआसरे घायलों से मिले। उन्होंने घायलों को पांच-पांच लाख रुपये शासन से दिए जाने की मांग की। कहा, गरीबों के हक के लिए पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी