स्वच्छता अभियान में नगर निगम ने तोड़ा मेरठ का 167 घंटों का रिकार्ड

25 सितंबर की सुबह आठ बजे से नगर निगम ने प्रारंभ किया था 170 घंटों का सफाई अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 02:18 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 02:18 AM (IST)
स्वच्छता अभियान में नगर निगम ने तोड़ा मेरठ का 167 घंटों का रिकार्ड
स्वच्छता अभियान में नगर निगम ने तोड़ा मेरठ का 167 घंटों का रिकार्ड

जागरण संवाददाता, कानपुर : नगर निगम ने लगातार 170 घंटे स्वच्छता अभियान चलाकर मेरठ का 167 घंटों का अनवरत सफाई अभियान का रिकार्ड तोड़ दिया। अभियान के समापन पर इंडिया बुक रिकार्ड के जज शगुप्ता दास ने अस्थायी प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थायी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम ने 25 सितंबर की सुबह आठ बजे 170 घंटे का सफाई अभियान शुरू किया था। शनिवार सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में यह अभियान खत्म हुआ। इससे पहले मेरठ ने 167 घंटे का अभियान चलाया था। 170 घंटे का अभियान नगर निगम व बुलंदशहर की निकुंज एजुकेशन सोसाइटी ने मिलकर चलाया।

नगर निगम परिसर में हुए कार्यक्रम में इंडिया बुक रिकार्ड के जज शगुप्ता दास ने 170 घंटे चले सफाई अभियान का अस्थायी प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद स्थायी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त भानू प्रताप सिंह, अरविद कुमार, रोली गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय संखवार, डा. अमित सिंह गौर, डा. चंद्रशेखर रहे।

---------------

रामधुन के साथ मनाई गांधी जयंती

कानपुर : नगर निमग में रामधुन के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांधी संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भजन पेश किए। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे. महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर आयुक्त ने गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील की।

---------------

अंडरग्राउंड कूड़ा डंपिग केंद्र की शुरुआत

नगर निगम ने कचहरी स्थित चेतना चौराहा के पास 1,250 किलो की क्षमता वाले सेमी अंडरग्राउंड कूड़ा केंद्र की स्थापना की है। अजमेर की जागृति फाउंडेशन के साथ मिलकर बनाए गए इस कूड़ा केंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया गया।

chat bot
आपका साथी